Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को बेरहमी से पिटा, मुकदमा...

करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को बेरहमी से पिटा, मुकदमा दर्ज

आगरा। थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव सवाल दास का पुरा में एक विवाहिता महिला ने अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा मगर शराब के नशे में पति और उसके ससुरालियों ने विवाहिता के साथ जमकर मारपीट की जिससे वह घायल हो गई। शिकायत करने पहुंचे विवाहिता के भाइयों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल कराया है। वहीं महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुंती देवी पत्नी विजेंद्र निवासी गांव सावल दास का पुरा थाना पिनाहट ने रविवार की देर शाम को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने पति के लिए निर्जला रहकर करवा चौथ का व्रत रखा था। वो पति के आने का इंतजार कर रही थी। शाम को पति शराब के नशे में आया और अभद्रता करना शुरू कर दी। इतना ही नहीं जब उसने विरोध किया, तो पति ने उसे बेरहमी के साथ पीटा। पति को ये  रहम भी न आया कि पत्नी ने उसी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है। पति द्वारा पीटे जाने से वो गंभीर घायल हो गई।
त्योहार के दिन भूखी प्यासी महिला ने पति और ससुरालियों की इस हरकत को लेकर अपने मायके में भाइयों को सूचना दी।  मायके वाले शिकायत करने के लिए पहुंचे तो दबंग पति और ससुराल के लोगों ने उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई। पीड़िता और उसके भाई भी घायल हो गए। पीड़ित महिला ने शिकायत कर आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।  पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराकर मामले में जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...