Sunday, September 20, 2026
Home Crime India दो नाबालिग युवकों ने पुजारी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

दो नाबालिग युवकों ने पुजारी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब। बठिंडा में नशे के आदि दो नाबालिग युवकों ने जिले के गांव फूल्नो मिट्ठी संगत मंडी में स्थित एक हनुमान मंदिर के पुजारी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मंदिर के पुजारी से करीब 4500 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में घायल पुजारी को उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन काफी गंभीर होने के चलते उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल पुजारी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपित युवकों ने पुजारी के सिर व चेहरे पर वार किए हैं। घटना के कुछ घंटे के भीतर ही बठिंडा पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों नाबालिग आरोपित नवयुवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक नशे के आदि हैं और नशा खरीदने के लिए उक्त वारदात को उन्होंने अंजाम दिया है।

जानकारी अनुसार गांव फूल्लो मिट्ठी ब्लाक संगत मंडी में स्थित श्री हनुमान मंदिर के पुजारी व सेवादार धर्म दास हर रोज की तरह शुक्रवार देर रात मंदिर के दरवाजे बंद कर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक मंदिर में आए और पुजारी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।

आरोपित युवकों ने पुजारी के सिर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिसके कारण वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर गए और आरोपित युवक उनकी जेब से करीब 4500 रुपये निकालकर मौके से फरार हो गए। पुजारी के चिखने-चिल्नाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मंदिर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल पड़े पुजारी को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर घायल पुजारी की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी देहात हीना गुप्ता व थाना संगत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी देहात हीना गुप्ता ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है। दोनों युवक नाबालिग हैं और नशा करने के आदि हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने माना है कि नशा खरीदने के लिए पैसे जुटाने के लिए उक्त वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपित नाबालिग युवकों को अदालत में पेश कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...