Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand देश के वीर शहीदों के बलिदान से युवा पीढ़ी को लेना चाहिए...

देश के वीर शहीदों के बलिदान से युवा पीढ़ी को लेना चाहिए प्ररेणा- स्वामी कैलाशानंद

वीर शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित

देश की सीमाओं की रक्षा करने में वीर सैनिकों की अहम भूमिका- रीतू खण्डूरी

हरिद्वार। आश्रय सोसायटी द्वारा नीलधारा तट स्थित सिद्धपीठ श्रीदक्षिण काली मंदिर हरिद्वार में निंरजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के आशीर्वचन की अध्यक्षता में आयोजित द्वितीय वर्ष नवरात्रि डांडिया का शुभारंभ दक्षिण मा काली मंदिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां आदिशक्ति के समक्ष आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मोर्या, विधानसभा अध्यक्ष रीतू खण्डूरी, आश्रय सोसायटी की अध्यक्ष शिवानी पांडेय, स्वामी ललितानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं और कौशिक आर्ट एंड क्रिएशन के बच्चियों की टीम ने गणेश वंदना प्रस्तुत करके किया।

इस दौरान निंरजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि परमपाओ के अनुरूप अपने जीवन को संस्कार संस्कृति में विद्यमान करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का मार्ग दर्शन जरूरी है। सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार वृह्द स्तर पर किया जाना चाहिए। भारत पर्वों की भूमि है। उन्होंने कहा कि आश्रय सोसायटी के माध्यम से शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने यह निर्णय प्रसंशनीय है। उन्होंने कहा कि देश वीर सैनिकों द्वारा सीमाओं की रक्षा एवं देश रक्षा सुरक्षा में वीर शहीद सैनिकों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन वीर शहीद के परिवारों को उचित सम्मान मिलना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष रितू खण्डूडी ने कहा कि धन्य वह परिवार जो कि देश सेवा में अपने बेटा-बेटियों को सीमाओं की रक्षा करने के लिये तैयार करते है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का इतिहास बलिदानों का इतिहास है। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के बलिदानों को व्यथ नहीं जाने दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा करने में सिपाही 24 घंटे अपनी सेवाएं देते है। देशवासी चैन की नींद सोते है। लेकिन हमारा सिपाही देश की सीमाओं की रक्षा में लगा रहता है। उन्हों ने वीर शहीद परिवारों को सम्मान दिये जाने की प्रंसशा की। अति विशिष्ट अतिथि श्रीमति बेबी रानी मौर्या ने कहा कि वीर शहीदों के बलिदानों से प्रेरणा लेनी चाहिए। देश सेवा का जजबा प्रत्येक देशवासी में हो। वीर शहीदों के जीवन दर्शन से हमें देश सेवा सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि देश के वीर बलिदानियों के परिवारों को उचित सम्मान मिलना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद महाराज ने कहा कि देशभक्ति का जजबा परिवारों के द्वारा ही पैदा किया जाता है।

उन्होंने कहा कि देश की एकता अखण्डता के लिये सभी को मिलजुल कर प्रयास करना चाहिए। संत समाज सदैव देश भक्ति के लिये युवा पीढ़ी को जाग्रत करता रहा है। आश्रय सोसायटी की अध्यक्ष शिवानी पांडेय ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। देश के प्रति समर्पित भावना रखनी चाहिए। देश के वीर शहीदों के परिवारों को जितना सम्मान दिया जाये उतना कम है। इस दौरान वीर शहीदों को नमन भी किया गया। इस अवसर पर गंगासभा अध्यक्ष नीतिन गौतम, पूर्व मेयर अनिता मंमगई ऋषिकेश, कपिल शर्मा, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, दिव्या रावत, संजय जैन ,श्रेया चतुर्वेदी,अवंतिका पांडेय, रिया ,स्वामी अवंतिकानंद ब्रहम्चारी, कृष्णानन्द भ्रमचारी,गरिमा जैन, शुभजीत कौर, पुनीत शर्मा, रवि शर्मा, अनन्त जैमिनी, अनुराग वाजपई, नीरा, उदित घिल्डियाल सहित समस्त सदस्य मौजूद आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...