Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पेंशन के रुपयों को लेकर बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां...

पेंशन के रुपयों को लेकर बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां के साथ की मारपीट 

धक्का देकर बुजुर्ग के सिर पर लगी चोट 
मौके पर हुई मौत 
मध्य प्रदेश। उज्जैन वृद्धावस्था पेंशन के रुपयों को लेकर बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर पहले 75 साल की मां के साथ मारपीट की और बाद में धक्का दे दिया। जिससे सिर में चोट लगने पर बुजुर्ग मां की मौत हो गई। घटना के बाद भागे बेटा-बहू को पुलिस ने बड़वानी से हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

नरवर थाना प्रभारी मोहनसिंह जाट ने बताया कि ग्राम दताना में रहने वाली भंवरबाई पति माधव सोनगरा (75) को वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी। जो अपनी बेटी के बच्चों पर खर्च कर देती थी। इस बात से भंवरबाई के बेटे लालू और बहू राधा को बुरा लगता था। रात को रुपयों को लेकर बेटा-बहू ने भंवरबाई से विवाद किया और धक्का दे दिया। बुजुर्ग अवस्था होने पर भंवरबाई सिर के बल जमीन पर गिर पड़ी और बेसुध हो गई। लालू और उसकी पत्नी दोनों घर से रात में ही भाग निकले। भंवरबाई को दूसरा बेटा बालू और रिश्तेदार रात में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले की खबर मिलने पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया।

थाना प्रभारी जाट के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया और डॉक्टरों से शॉर्ट रिपोर्ट मांगी गई। इसमें गिरने से सिर में लगी चोट के चलते मौत होना सामने आया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में मृतिका के बेटा-बहू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटनाक्रम का रात में पता चलने पर पुलिस ने घर से भागे बेटा-बहू की तलाश शुरू कर दी थी। दोनों के बड़वानी भागने की खबर सामने आई थी, दोनों को हिरासत में लेने के लिए एक टीम रवाना की गई। जहां से दोनों को नरवर थाने लाया गया। बताया जा रहा है कि राधा का मायका बड़वानी में है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...