Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर की हत्या, देवरानी को इंजेक्शन लगाकर किया...

दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर की हत्या, देवरानी को इंजेक्शन लगाकर किया बेहोश, जांच शुरू

मुरादाबाद। कांठ थाना इलाके में दरियापुर रफायतपुर गांव में सोमवार को दिनदहाड़े सीमा (38) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी देवरानी को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया और उसके हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। सोमवार दोपहर परिजन खेत से लौटे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस के साथ, फोरेंसिक, डॉग स्क्वाड की टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कांठ थाना क्षेत्र में खादर के गांव दरियापुर रफायतपुर के रहने वाले हरपाल सिंह सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अपने बड़े बेटे राहुल कुमार, छोटे बेटे गौरव कुमार और सौरभ कुमार के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गए थे।
घर में राहुल की पत्नी सीमा (38) और सौरभ की पत्नी सुधा (31) थीं। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सभी लोग खेत से घर पहुंचे तो कोई दिखाई नहीं दिया। गौरव ने कमरे में जाकर देखा तो सुधा बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ी थी और मुंह और हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे थे। परिजनों ने सीमा की तलाश की तो वह घर में ही बने भूसे के कमरे में मृत पड़ी थी। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था। परिजन बेहोश सुधा को बिजनौर के कस्बा स्योहारा ले गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एसपी देहात मौके पर पहुंच गए।
गांव दरियापुर रफायतपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या और देवरानी को बेहोश कर आरोप भाग निकले। वारदात से परिजनों के साथ ग्रामीण भी सन्न हैं। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इन्कार किया है। मृतका के पति राहुल कुमार ने कहा कि उनका कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने हत्याकांड के खुलासे के लिए टीमें गठित कर गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। सीओ कांठ अपेक्षा निम्बाडिया ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है।
मृतका सीमा के शव के पास ही खुरपी पड़ी थी, जिस पर खून लगा था। इससे खुरपी से गला रेतकर हत्या की आशंका है। मृतका के घर में नल के पास बने चबूतरे पर भी खून के छींटे मिले। आशंका है कि हत्यारों ने वारदात के बाद हाथ धोए। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वारदात के बाद जब परिजन घर पहुंचे तो मृतका सीमा का शव भूसे के कमरे में पड़ा था। वहीं सीमा की देवरानी सुधा बेहोशी की हालत में अपने कमरे में पड़ी थीं। दोनों कमरों के बीच करीब 20 मीटर का फासला था।
सोमवार का जब वारदात हुई तो मृतका सीमा की सात साल की बड़ी बेटी रितिका स्कूल गई हुई थी। चार साल की छोटी बेटी चकोर घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी और नौ माह का मासूम बेटा गीत पालने में झूल रहा था। वारदात के समय घर में सीमा की सास धरमी देवी भी नहीं थीं। वह अपनी बेटी के घर बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के गांव शाहपुर जमाल में गई हुई हैं। सीमा की माैत से तीन बच्चों के सिर से मां का आंचल छिन गया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...