Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP डांसर के साथ की दरिंदगी, बंधक बनाकर देहव्यापार के लिए बनाया दबाव,...

डांसर के साथ की दरिंदगी, बंधक बनाकर देहव्यापार के लिए बनाया दबाव, मुकदमा दर्ज

आगरा। गाजियाबाद की डांसर के साथ दरिंदगी हुई। उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। वो जिस इवेंट मैनेजर के भरोसे आगरा आई थी, वो ही हैवान निकला। उसकी पत्नी भी इस कृत्य में शामिल रही। डांसर की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी कथित इवेंट मैनेजर को जेल भेज चुकी है। उसकी पत्नी मीरा फरार है।

फतेहाबाद मार्ग स्थित राजकमल अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 107 में डांसर के साथ जो कुछ हुआ, उसे भुलापाना आसान नहीं है। पीड़िता ने बताया कि तीन दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। आरोप है कि विनय गुप्ता और उसकी पत्नी मीरा गुप्ता उस पर देहव्यापार का दबाव बना रहे थे। डांसर ने पुलिस को बताया कि वह पेशेवर डांसर है। इवेंट कंपनियों के साथ मलेशिया, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव, मस्कट समेत कई देशों में स्टेज पर प्रस्तुति दे चुकी है। वह 29 सितंबर को दुबई से लौटी थी।
युवती ने बताया कि एक सप्ताह पहले आगरा के विनय गुप्ता ने फोन पर संपर्क किया। कहा कि उसका नंबर एक इवेंट कंपनी से मिला है। वह अक्तूबर में आगरा में सितारा होटल समेत चार जगह बड़े इवेंट कराने जा रहे हैं। जिसमें एक पेशेवर डांसर की जरूरत है। वह 8 अक्तूबर को आगरा आई थी। यहां विनय गुप्ता और उनकी पत्नी ने नशीली चाय पिलाकर बंधक बना लिया। तीन दिन तक दुष्कर्म किया। देहव्यापार के लिए दबाव बनाया।

इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि आरोपित विनय और उसकी पत्नी के विरुद्ध दुष्कर्म और आपराधिक षड्यंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। विनय ने बताया कि उसने छह महीने पहले फ्लैट किराये पर लिया था। पत्नी मीरा आरोपी का मोबाइल लेकर फरार है। आशंका है कि आरोपी ने शहर के अलावा अन्य जिलों की युवतियों को अपने जाल में फंसा रखा था। विनय और मीरा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है, जिससे कई अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। पीड़ित डांसर के सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...