Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो भाइयों का किया गया...

खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो भाइयों का किया गया कत्ल 

आगरा। खंदाैली के ग्राम गुढ़ा में दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी पक्ष ने पीड़ित परिवार को धमकाना शुरू कर दिया है। समझाैते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। बुधवार को दो लोग गांव पहुंचे। परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस ने एक आरोपी थान सिंह को गिरफ्तार किया है। हत्या की साजिश 8 दिन से रची जा रही थी। आरोपियों ने घटना के बाद भागने तक की योजना बना रखी थी।

गांव गुढ़ा में मंगलवार की सुबह खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में रघुवीर और उसके भाई सत्यपाल सिंह की कुल्हाड़ी और फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने रघुवीर की पत्नी सरोज और बेटे देवानंद पर भी हमला बोला था। उन्हें मरणासन्न हालत में छोड़ गए थे। मामले में अनिल ने बेताल सिंह, उसकी पत्नी किताबश्री, बेटे राहुल, सत्यप्रकाश, सतेंद्र भतीजे कृष्णा और मित्र थान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

देर रात मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, गांव में पुलिस तैनात है। मृतक सत्यपाल के बेटे धर्मवीर ने बताया की हमला कब और कैसे किया जाना है, इसकी तैयारी आरोपियों ने पहले से ही कर ली थी। आरोपी परिवार ने अपने घर के बाहर बंधे पशुओं को भी हटा दिया था। इसके साथ फसल काे भी काट लिया था। घटना से पहले ही वो फावड़ा और कुल्हाड़ी लेकर आए थे।
उसके साथ ही देवानंद के बेटे दीपक को भी जान से मारना चाहते थे। अगर, वह दोनों वहां से जाते नहीं तो बच नहीं पाते। आरोपी बेताल और उसके परिवार ने पीछा भी किया था, लेकिन वो हाथ नहीं लग सके। इससे जान बच गई। बुधवार को गांव में दो लोग आए। धर्मवीर और परिवार के लोगों से मामले में राजीनामा करने की बात कहने लगे।
इसका परिवार के लोगों ने विरोध किया। मामला बिगड़ता देखकर दोनों लोग गांव से भाग गए। आरोेपियों के दुस्साहस से परिवार दहशत में है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी। इसके बाद नामजद आरोपी थान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

खेत पर जाने के लिए नहीं था कोई रास्ता

बेताल और रघुवीर सिंह के बीच जमीन की रंजिश थी। सत्यपाल के बेटे धर्मवीर सिंंह ने बताया कि रघुवीर सिंह के पिता हाेतीलाल ने 72 बीघा खेत में बेताल के पिता रामसिंह को दो बीघा खेत ज्यादा दिया था, जिससे आगे चल कर रास्ते को लेकर कोई विवाद ना हो। 25 साल से रघुवीर सिंह के परिवार के लोग इसी रास्ते से निकलते थे। बाद में बेताल ने परिवार के साथ मिल कर रास्ते को जोत दिया था, जिसका विरोध रघुवीर पक्ष के लोग करते चले आ रहे थे। मंगलवार को इसी रास्ते के विवाद में बेताल सिंह ने रघुवीर और सत्यपाल सिंह की हत्या कर दी थी।

पुलिस पिकेट लगी

गांव गुढ़ा में दो भाइयों की हत्या के बाद से तनाव है। आरोपी का परिवार फरार हो गया है। पुलिस पिकेट को तैनात किया गया है। सत्यपाल और रघुवीर सिंह की हत्या के दूसरे दिन गांव में चूल्हे नहीं सुलगे। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में 1 आरोपी थान सिंह को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में पुलिस पिकेट लगी है। अगर, परिवार को धमकाया गया है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...