Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP मकान बेचने का विरोध करने पर पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर...

मकान बेचने का विरोध करने पर पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, मुकदमा दर्ज

कानपुर। मकान बेचने का विरोध करने पर 62 वर्षीय प्रहलाद ने 55 वर्षीय पत्नी शशि के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। मामला गुजैनी थाना क्षेत्र के पिपौरी गांव का है। हत्या करने के बाद आरोपी पति नजदीक ही स्थित रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। एडीसीपी साउथ मनोज कुमार पांडे ने बताया कि बेटे सतेंद्र की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रहलाद सैनी कुछ साल पहले फैक्टरी में काम करता था, लेकिन फिलहाल बेरोजगार हैं। उसने दस साल पहले नसीम की सोसाइटी में 80 गज का मकान खरीदा था। मकान के एक कमरे में वह पत्नी शशि के साथ रहता था। दूसरे में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला बड़ा बेटा सतेंद्र पत्नी पूजा और अपने दोनों बच्चों आदित्य व सृष्टि संग रहता है।

प्रहलाद ने माली का काम करने वाले छोटे बेटे सुरेंद्र को कई साल पहले घर से निकाल दिया था, तब से सुरेंद्र परिवार के संग नौबस्ता में किराये के कमरे में रह रहा है। बड़ी बहू पूजा ने पुलिस को बताया कि ससुर मकान बेचना चाहते हैं। सास उनका विरोध करती थी, इस पर दोनों के बीच तो अक्सर झगड़ा होता था।  ससुर कहते थे मकान बेचकर जो रुपया मिलेगा, उसे वह बेटों को न देकर अपने बुढ़ापे के लिए रखेगा।

सास शशि इसके विरोध में थीं, क्योकि छोटे बेटे सुरेंद्र को भी पिता की जिद के कारण घर छोड़ना पड़ा था। इसी बात पर बुधवार रात भी दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। बहू के मुताबिक गुरुवार सुबह घर पर दादी-बाबा का श्रा़द्ध था। पति मां को नाश्ता देने गए तो कमरे का गेट बाहर से बंद था। खोलकर देखा तो सामने बिस्तर पर मां का रक्तरंजित शव पड़ा था।

सिरहाने खून से सनी कुल्हाड़ी रखी थी और चारों तरफ खून फैला था। कुछ देर बाद पता लगा कि ससुर झांसी रेलवे लाइन पर घायल हालत में पड़े हुए हैं। एडीसीपी साउथ का कहना है कि हो सकता है कि आरोपी जान देने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर गया हो। फिलहाल उसे जीआरपी ने भर्ती कराया है।

रेलवे ट्रैक पर मिले प्रहलाद के सिर पर चोट है, जबकि एक पैर में पुरानी चोट के चलते पट्टी बंधी हुई है। घायल आरोपी की फोटो जब व्हाट्सअप ग्रुपों में चलाई गई तब उसकी पहचान हो सकी। पुलिस को आरोपी के बारे में अन्य जानकारी जुटा रही है। कहते हैं कि बुढ़ापे में पति-पत्नी एक दूसरे का सहारा होते हैं। शशि की हत्या के बाद यही बात मोहल्ले वालों के गले नहीं उतर रही थी कि उम्र के इस पड़ाव में प्रहलाद अपनी पत्नी की जान का दुश्मन कैसे बन गया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...