Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP कमरे में सोने को लेकर हुई कहासुनी में पिता ने की बेटे...

कमरे में सोने को लेकर हुई कहासुनी में पिता ने की बेटे की हत्या, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश। कासगंज में एक पिता अपने ही बेटे का हत्या बन गया। बीती रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसमें उसके छोटे भाई ने भी पिता का साथ दिया। घटना से घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। खबर फैली तो गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना अमांपुर थाना क्षेत्र के नगला भवानी गांव की है। गांव निवासी अजय पाल (30) के पिता रामबाबू से कमरे में सोने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बेटा छत पर सोने के लिए चला गया। आधी रात पिता नशे में धुत होकर छत पर पहुंचा। उसने बेटे के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। चाकू के वार पड़ते ही उसकी चीख निकल गई।

पत्नी सरिता ने बताया कि विवाद के बाद वह पति अजय के साथ छत पर सोने चली गई। देर रात पिता छत पर चाकू लेकर आया। उसे गाली-गलौज करने लगा। कहा कि जान से मार देंगे। सास मुन्नी देवी, उन्हें समझकर नीचे ले आई। कुछ देर बाद वह दोबारा देवर रिंकू को साथ लेकर छत पर आ गया। वह शराब के नशे में था, हाथ में चाकू लिए था। ससुर रामबाबू ने चाकू पति अजय के पेट में घोंप दिया। इससे वह खून से लथपथ हो गया। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। यह देख उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख दोनों आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी होने पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्षय संकलित किए।
सहावर सीओ शाहिदा नसरीन व एएसपी राजेश भारती भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में मृतक की पत्नी व ग्रामीणों से बातचीत करके जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी ने थाने में नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता और छोटे बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  एएसपी राजेश भारती ने बताया कि कमरे में सोने को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया था। इसको लेकर पिता ने चाकू मारकर बेटे की हत्या कर दी है। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी की दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...