Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP चोरी के शक में दस साल के बेटे की पीट-पीटकर की हत्या,...

चोरी के शक में दस साल के बेटे की पीट-पीटकर की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मोदीनगर के भोजपुर के गांव त्यौड़ी 13 बिस्वा में शनिवार की सुबह करीब नौ बजे मजदूर नौशाद ने अपने दस साल के बेटे अहद को पीट-पीटकर मार डाला। उसे शक था कि बेटे ने जेब से 500 रुपये चोरी किए हैं। इसी शक में उसने उसे पहले बेल्ट से पीटा और फिर उसकी मौत हो जाने तक लोहे की फूंकनी से सिर पर प्रहार करता रहा। पुलिस का कहना है कि नौशाद को हत्या के लिए उसकी दूसरी पत्नी और अहद की सौतेली मां रजिया ने उकसाया।

बर्बरता से की गई इस हत्या की चश्मदीद दादी शहजहां खातून ने नौशाद और रजिया के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने पहले रजिया और फिर नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद नौशाद भाग गया था। खून से सनी फूंकनी और बेल्ट बरामद कर ली गई है। शहजहां खातून ने बताया कि नौशाद सुबह मजदूरी करके लौटा था। उसने आते ही रजिया से कहा कि जेब से 500 का नोट गायब है। रजिया ने जवाब दिया कि अहद ने चोरी कर लिया होगा, उसकी तलाशी लो। नौशाद ने अहद को बुलाकर नोट के बारे में पूछा। बेटे ने कहा कि उसे नहीं मालूम नोट कहां गया? इस पर नौशाद उसे बेल्ट से पीटने लगा।

पिटाई के बीच ही रजिया ने कहा कि यह ऐसे नहीं मानने वाला। बेल्ट से इसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। उसने लोहे की फूंकनी लाकर नौशाद को दी। तब तक नौशाद बहुत गुस्से में आ चुका था। उसने अहद के सिर पर फूंकनी से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। 15 से 20 प्रहार किए। बच्चा लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसकी वहीं पर मौत हो गई। दादी का कहना है कि उसने बेटे को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि दोनों आरोपियों ने जुर्म कुबूल किया है।
शहजहां खातून ने बताया कि अहद की मौत होते ही नौशाद वहां से भाग गया। रजिया अहद के शव के पास बैठकर रोने का नाटक करने लगी। उसने खून को साफ करने की कोशिश भी की। बच्चे की चीखें सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। घटनाक्रम का पता चलने पर लोगों ने पुलिस के सामने ही नौशाद की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया। रजिया को वहीं से पकड़ लिया गया। नौशाद को गांव से बाहर भागते समय पकड़ा गया।
शाहजहां खातून ने बताया कि नौशाद का पहला निकाह 12 साल पहले गढ़मुक्तेश्वर के बदरखा गांव की जीनत के साथ हुआ था। दो साल बाद बेटे अहद का जन्म हुआ। इसके कुछ दिन बाद ही नौशाद और जीनत का तलाक हो गया। अहद नौशाद के पास रहा। सात पहले नौशाद ने रजिया से निकाह किया। रजिया को संतान नहीं होने पर नौशाद ने बहन की बेटी अदीबा को गोद ले लिया। कुछ दिन बाद रजिया ने बेटी आयशा को जन्म दिया। इसके बाद से ही अहद उसकी आंखों में खटकने लगा।
शाहजहां खातून रोते-रोते एक ही सवाल किए जा रही थीं, इन बच्चियों की परवरिश कैसे होगी। बेटे और पुत्रवधू के जेल जाने के बाद अब उनकी गोद ली बेटी अदीबा और बेटी आयशा की जिम्मेदारी उनके पास आ गई है। शाहजहां के पति शमशाद कई वर्षों से बीमार हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...