Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP कहासुनी के बाद किशोर को मारी गोली, हत्या के प्रयास में मुकदमा...

कहासुनी के बाद किशोर को मारी गोली, हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज

वाराणसी। भेलूपुर थाने के किरहिया इलाके में देर रात चिकन फ्राई की दुकान और जनरल स्टोर के संचालक के बेटों से कहासुनी के बाद एक मनबढ़ युवक ने तीन राउंड फायरिंग की। अवैध असलहे से निकली एक गोली 14 साल के एक किशोर के दाएं हाथ की कलाई को आर-पार करते हुए अंगुली के ऊपरी हिस्से को छूकर निकल गई। किशोर को आनन-फानन में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। भेलूपुर थाने की पुलिस गोली मारने वाले मनबढ़ और उसके दोस्त की तलाश कर रही है। मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। किरहिया क्षेत्र निवासी आशीष गुप्ता की किरहिया चौराहा से शंकुलधारा पोखरा मार्ग पर चिकन फ्राई की दुकान और जनरल स्टोर है।

दुकान का काम आशीष के साथ उनके तीन बेटे अमन, तरुण और करन (14) भी रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि समीप की ही सोनकर बस्ती में रहने वाले आकाश सोनकर और साजन सोनकर की तरुण से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बीच ही मनबढ़ प्रवृत्ति के साजन सोनकर ने देसी पिस्टल निकाल ली। इस पर करन ने पिस्टल को पकड़ लिया तो साजन फायरिंग करने लगा।

देसी पिस्टल से निकली एक गोली करन के दाएं हाथ की कलाई को आर-पार करते हुए अंगुली के ऊपरी हिस्से को छूते हुए निकल गई। उधर, इस संबंध में एसीपी भेलूपुर धनंजय मिश्र ने बताया कि दोनों मनबढ़ शराब पिए हुए थे। इलाके में वह अपना वर्चस्व जमाना चाहते हैं। आरोपी साजन सोनकर और आकाश सोनकर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आशीष की चिकन फ्राई की दुकान के सामने बीयर की दुकान है। बीयर पीने वाले आशीष की दुकान में ही बैठते हैं। भेलूपुर थाने की पुलिस भी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं देती है। पुलिस की अनदेखी की वजह से ही यह घटना हुई है। संयोग अच्छा था कि पिस्टल से निकली दो अन्य गोली किसी और को नहीं लगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...