Sunday, September 20, 2026
Home Crime India 11 साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट ने 3 महिलाओं समेत...

11 साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट ने 3 महिलाओं समेत 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सुनाई सजा

राजस्थान। पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के भाकरीवाला गांव में 11 साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट ने 3 महिलाओं समेत 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शरद तंवर ने बीते दिन गुरुवार को मामले में फैसला सुनाया, जिसमें कुनाराम बावरी की हत्या के लिए दोषी ठहराए गए व्यक्तियों को कड़ी सजा दी गई। कुनाराम की हत्या सिर्फ दो फीट जमीन के लिए कर दी गई थी।

जानकारी के अनुसार मृतक कुनाराम बावरी (52) का अपने चाचा भागचंद बावरी के परिवार से 2 फीट जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 23 जून 2013 को चाचा भागचंद ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर कुनाराम पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। सभी लोगों ने कुनाराम को तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। दरअसल, दोनों परिवारों में जिस प्लॉट की दो फीट जमीन को लेकर विवाद चल रहा था उस पर कुनाराम कोर्ट से स्टे लेकर आए थे। इसके बाद भी उसके चाचा भांगचंद का परिवार वहां निर्माण करा रहा था। जानकारी लगने पर कुनाराम निर्माण कार्य रोकने के लिए रात को 8:30 बजे वहां पहुंचा। उसने अपने चाचा के परिवार को निर्माण रोकने की बात कही, जिससे गुस्साए सगे संबंधियों ने उस पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। कुनाराम के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद जब गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की थी।

कुनाराम के बेटे छोगाराम बावरी ने घटना के बाद 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इस बीच, मुख्य आरोपी भागचंद की मौत हो चुकी है, लेकिन बाकी 10 आरोपियों को कोर्ट ने हत्या का दोषी पाया और सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषियों में अणदाराम, ओमाराम, कानाराम, खीमाराम, रूगाराम, पपली देवी, सोहनलाल, सुआदेवी, सीतादेवी, और पप्पूराम शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...