Sunday, September 20, 2026
Home Crime India घरवालों के डांटने से नाराज बेटे ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी...

घरवालों के डांटने से नाराज बेटे ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा। डबवाली के गांव गिदड़खेड़ा में दंपती की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। दंपती का बेटा ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला। उसी ने ही अपने माता-पिता की हत्या की है। आरोपी का कॉलेज में एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कॉलेज प्रशासन को इसका पता चला तो उन्होंने परिजनों को इस बारे में बताया था। इस पर घरवालों ने उसे डांटा था और उसका मोबाइल फोन भी ले लिया था। इसी बात से नाराज आरोपी ने अपने माता-पिता की निर्मम हत्या कर दी।

25 सितंबर की अलसुबह गांव गिदड़खेड़ा निवासी जसवंत सिंह (40) और उसकी पत्नी मलकीत कौर (35) की हत्या करके उनके शव जला दिए थे। इस दौरान उनका बेटा हरपाल भी घर में मौजूद था। सुबह करीब चार बजे वह भागता हुआ अपने ताऊ के घर पहुंचा और बताया कि उनके घर में दो लोग घुसे हैं। इनमें से एक ने उसका पीछा करने का भी प्रयास किया। इस पर उसका ताऊ रामसिंह व ताऊ का बेटा उनके घर गए तो यहां पर दंपती के 90 फीसदी जली हुई अवस्था में शव पड़े थे। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल में तीन चिकित्सकों के पैनल से उनका पोस्टमार्टम करवाया था।

आरोपी ने घटना को रात को करीब 2 बजे अंजाम दिया था। उसने इसे लूटपाट के बाद हत्या का मामला बनाने के लिए घर की अलमारियों को खोलकर सामान बिखेर दिया। पुलिस ने जब जांच की तो घर में कोई सामान गायब नहीं था। पुलिस के अनुसार घर में लूट का कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी जांच की थी, जिससे हरपाल पर वारदात को अंजाम देने का शक था। मामले को सुलझाने के लिए डबवाली एसपी ने पुलिस की पांच टीमें बनाई थी।
डबवाली के थाना प्रभारी ब्रह्मप्रकाश व सीआईए पुलिस के प्रभारी राजपाल ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष में डबवाली के कॉलेज में पढ़ता है।

उसका स्कूल के समय से ही करीब एक साल से एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बाद में वह कॉलेज में आए तो लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। उन्होंने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से कर दी और कॉलेज प्रशासन ने आरोपी के पिता को बुलाकर इसकी जानकारी दी। इस पर आरोपी के माता-पिता ने उसका मोबाइल ले लिया और उसे डांटा था।

आरोपी हरपाल ने रात को अपने माता-पिता को लस्सी में नींद की गोलियां डालकर पिला दी और रात के करीब एक बजे आरोपी ने घर में रखी लोहे की सब्बल से पहले अपनी मां के सिर पर 10-15 वार किए फिर अपने पिता के सिर पर वार किए। इसके बाद घर में रखे कपड़ों को उनके ऊपर डालकर आग लगा दी ताकि किसी को पता न चल सके। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...