Sunday, September 20, 2026
Home Crime India सोए दंपती की तेजधार हथियार से हत्या कर जलाए शव, दो अज्ञात...

सोए दंपती की तेजधार हथियार से हत्या कर जलाए शव, दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

हरियाणा। सिरसा के डबवाली के गांव गीदड़खेड़ा में घर में सोए दंपती की तेजधार हथियार से हत्या कर उनके शवों को जला दिया गया। वारदात के दौरान दंपती का बेटा घर पर था। उसने कमरे में धुआं उठता देखा तो अपने ताऊ के घर जाकर सूचना दी। डबवाली की एसपी दीप्ति गर्ग ने भी मौके पर जाकर जायजा लिया। नागरिक अस्पताल में तीन चिकित्सकों के पैनल ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम में दोनों की हत्या की पुष्टि हुई है। डबवाली पुलिस ने मृतकों के भतीजे की शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव गीदड़खेड़ा निवासी 40 वर्षीय जसवंत सिंह और उनकी 37 साल की पत्नी मलकीत कौर मंगलवार रात अपने कमरे में सोए थे। उनका 18 साल का बेटा हरपाल सिंह दूसरे कमरे में था। अलसुबह करीब चार बजे घर में हलचल होने पर हरपाल की आंख खुली तो दो लोग आते दिखाई दिए। कुछ देर बाद उसके माता-पिता के कमरे में धुआं उठता दिखाई दिया तो वह अपने ताऊ राम सिंह के घर पहुंचा और उनको घटना की जानकारी दी। जब राय सिंह मौके पर पहुंचा और दरवाजा खोला तो हरपाल और उसकी पत्नी मलकीत कौर जली हुई अवस्था में चारपाई पर पड़े थे। परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना डबवाली पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलने पर डबवाली सदर थाना पुलिस, सीआईए स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान सबूतों को जमा करने के लिए विधिविज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए डबवाली की एसपी दीप्ति गर्ग मौके पर पहुंचीं और पांच टीमों का गठन कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

पुलिस की दी शिकायत में मृतक जसवंत के भतीजे गुरुपाल पुत्र राम सिंह ने बताया कि वह गांव गीदड़खेड़ा का निवासी है। उसके पिता दो भाई थे। उनका चाचा जसवंत सिंह उनके पड़ोस में ही पत्नी मलकीत कौर और बेटे हरपाल के साथ रहता था। बुधवार अलसुबह करीब 4:30 बजे उसके पिता राय सिंह ने उसे बुलाया। चौबारे से नीचे आकर देखा तो चचेरा भाई हरपाल पिता के पास खड़ा था। हरपाल ने बताया कि उनके घर में दो लोग घुस आए हैं।

इसलिए हरपाल के साथ वह अपने पिता राय सिंह के साथ चाचा के घर गए तो देखा कि उनके कमरे में आग लगी थी। इसका धुआं बाहर निकल रहा था। पानी डालने के बाद जब आग बुझाई गई तो देखा कि चाचा का शव बिस्तर पर पड़ा था और चाची का शव चरपाई से नीचे पड़ा था। उन दोनों के सिर पर तेजधार हथियार से चोट मारने के निशान थे। सिर से खून बह रहा था। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग जमा हुए तो घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस के अनुसार जब टीम घर पर गई तो एक कमरे में शव पड़े थे, जबकि दूसरी कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। सोने आदि के जेवरात और अन्य सामान भी पड़ा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। सारे जेवरात और नकदी सुरक्षित थी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...