Sunday, September 20, 2026
Home Crime India नाबालिग ने की पेंटर की हत्या, शराब के नशे में हुआ था...

नाबालिग ने की पेंटर की हत्या, शराब के नशे में हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार

मोहाली। जीरकपुर के ढकोली में सोमवार को पेंटर मुकेश की हत्या के बाद शव नाले में फेंक दिया गया था। पेंटर की हत्या की गुत्थी को ढकोली पुलिस ने सुलझा लिया है। पेंटर मुकेश की हत्या साढ़े 15 साल के नाबालिग किशोर ने की थी। दोनों में शराब के नशे में झगड़ा हुआ, जिसके बाद नाबालिग ने मुकेश की हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।

डीएसपी जीरकपुर जसपिंदर सिंह ने बताया कि मुकेश ने अपने ठेकेदार के साथ पहले शराब पी और उसके बाद वह ठेकेदार को छोड़ने उसके घर चला गया। घर आते वक्त मुकेश ने शराब पी रहे आरोपी नाबालिग को देखा तो उसे टोका। जिसके बाद उनकी बहस हो गई। नाबालिग ने अपने हाथ में डाला हुआ कड़ा निकाला और मुकेश के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद ईंट उठाकर उसके सिर पर वार किए और बाद में चारपाई के पाए से भी उस पर हमला किया। इस हमले के बाद मुकेश बेहोश हो गया। इसके बाद नाबालिग वहां से घर चला गया और मुकेश सड़क पर पड़ा रहा।

करीब डेढ़ घंटे बाद नाबालिग दोबारा नहा धोकर वापस आया और मुकेश से कहा कि क्या वह उसे डॉक्टर के पास ले जाए तो मुकेश ने उसे सुबह देख लेने की धमकी दी। इस पर नाबालिग तैश में आ गया और उसने वहां छिपाई तलवार से उसके मुंह व सिर पर वार किए। इससे मुकेश की मौत हो गई। नाबालिग उसे घसीटकर नाले तक ले गया और नाले में फेंक कर फरार हो गया।

पुलिस का कहना है कि वारदात में इस्तेमाल की तलवार, पाया, ईंट व कड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस मान रही है कि आरोपी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो सकता है, क्योंकि जिस तरह से उसने तलवार छिपा रखी थी, इससे जाहिर होता है कि उसने तलवार किसी वारदात को अंजाम देने के लिए ही छिपाई थी। बता दें कि मुकेश का शव सोमवार सुबह गंदे नाले से मिला था। उसके मुंह पर घाव थे। सुबह सैर करने आए लोगों ने नाले में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। वारदात ढकोली की वसंत विहार कॉलानी फेज-3 में हुई थी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...