Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP किशोरी के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर की हत्या, आरोपी...

किशोरी के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। कानपुर से सटे फतेहपुर जिले में हाईस्कूल की गर्भवती छात्रा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने छात्रा के प्रेमी सेवानिवृत्त बीडीओ के पुत्र शिवेंद्र उर्फ शीबू रैदास को जेल भेजा है। पूछताछ में आरोपी शिवेंद्र ने कबूल किया है कि गर्भपात की दवा के बहाने किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। फिर किशोरी को जाफराबाद स्थित बाईपास लेकर पहुंचा। कार में रखी रॉड से बेहोशी हालत में किशोरी के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक शातिर दिमाग हत्यारोपी वारदात के बाद बिना डरे परिवार के साथ छात्रा की तलाश में जुटा रहा। यहां तक कि उसने तहरीर भी अपने हाथ से लिखकर पुलिस को दी थी। वह पहले पुलिस के मुखबिर के रूप में काम करता था। आरोपी के नौ महीने से अधिक समय से किशोरी से शारीरिक संबंध थे। वह परिवार के और भी एक सदस्य से मोबाइल पर बातचीत करता था। उसी मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉलिंग पर छात्रा से बातचीत करने लगा था।
खुलासे में पुलिस ने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल की जांच के बाद शिवेंद्र उर्फ शीबू रैदास को हिरासत में लिया। छात्रा से संबंध की बात स्वीकारने के साथ शिवेंद्र ने किशोरी को उसके चाचा को सौंपने की बात पुलिस को बताई थी। इस बयान से पुलिस उलझ गई थी। सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों के मोबाइलों की जांच के बाद पुलिस शिवेंद्र से सख्ती से पेश आई। उसने करीब छह दिन की पूछताछ के बाद गुनाह कबूल लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका छात्रा के घर कई साल से आना-जाना था। करीब नौ माह पहले छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया था। शारीरिक संबंध बनाने में छात्रा गर्भवती हो गई थी। यह बात छात्रा को भी पहले नहीं मालूम हुई थी। गर्भपात कराने में असफल रहने के बाद फंसने के डर से उसने छात्रा की हत्या की योजना बनाई।
वह छात्रा को घटना की शाम फर्नीचर की दुकान के पास से अपनी कार में बैठाकर ले गया। अंधेरा होने के इंतजार में कस्बे के आसपास ही घुमाता रहा। गर्भपात की दवा के बहाने किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। करीब साढ़े सात बजे किशोरी को जाफराबाद स्थित बाईपास लेकर पहुंचा। कार में रखी रॉड से बेहोशी हालत में किशोरी के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। किशोरी का शव पेड़ के पीछे फेंककर भाग निकला था। किसी को शक न हो इसी वजह से खुद ही परिजनों के पास पहुंच गया। देर रात तक छात्रा की खोजबीन में लगा रहा। उसने खुद ही पुलिस को दी गई तहरीर लिखी और छात्रा की मां के हस्ताक्षर कराए।
पुलिस ने कस्बे के ललौली रोड स्थित एक नाले से हत्या में प्रयुक्त रॉड, उत्तर प्रदेश सरकार की प्लेट लगी कार, मोबाइल और 700 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी पर गर्भपात, दुष्कर्म, हत्या की धाराएं बढ़ाई गई हैं। वह पहले बिंदकी कोतवाली में तैनात एक रसूखदार हेड कांस्टेबल का करीबी था। उसके लिए मुखबिरी का काम करता था। इसी वजह से पुलिस के हथकंडे जानता था। वह पुलिस को छह दिन तक छकाए रहा। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि खुलासे में शामिल कोतवाल संजय पांडेय, एसएसआई सत्यदेव गौतम, एसओजी प्रभारी विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह, अतुल त्रिपाठी, सर्विलांस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...