Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP गाली देने से मना करने पर महिला को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

गाली देने से मना करने पर महिला को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नगला ग्वालियर में घर के बाहर गाली देने से मना करने पर युवक ने महिला को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से महिला गिर पड़ी। इस पर आरोपी भाग निकला। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने 4 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 15 सितंबर की रात 8:10 बजे की है। गांव नगला ग्वालियरा, बाससोना, नहर्रा निवासी सुरेश किसान हैं। उन्होंने बताया कि बेटे लोकेंद्र की पत्नी भावना घर के दरवाजे पर खड़ी थी। उनका भाई एत्मादपुर निवासी मनोज भी आया था। दोनों बात कर रहे थे। तभी गांव का नरेश आ गया। वह शराब के नशे में था। वो गाली दे रहा था। इसका विरोध भावना ने किया। इस पर नरेश घर से तमंचा ले आया। इसके बाद फायरिंग कर दी। गोली भावना के पेट में जा लगी।

वह गिर पड़ी। चीख पुकार सुनकर लोग आ गए। इस पर आरोपी भाग निकला। परिजन ने भावना को सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। भावना के देवर देवेंद्र सिंह ने बताया की भाभी का भाई मनोज अपनी कार लेकर गांव आया था। रास्ते में शराब के ठेके पर नरेश ने मनोज को आवाज देकर गाड़ी रोकने के लिए कहा था। मगर, मनोज ने उसे अनदेखा कर दिया। वह बहन के घर आ गए। इस पर नरेश गुस्से में आ गया। वह उन्हें गाली देने लगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...