Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP होटल में महिला से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। आगरा में महिला से होटल में दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला को सोशल मीडिया पर एक ठग ने जाल में फंसाकर मिलने के लिए बुलाया था। बाद में वो रुपयों की मांग करने लगा। महिला रुपये नहीं दे सकी। आगरा कैंट स्टेशन पर रोने लगी। स्टेशन पर मिले तीन युवक उसे मदद के बहाने होटल में ले गए। यहां दो ने दुष्कर्म किया। तीसरे ने मोबाइल से वीडियो बनाया। ब्लैकमेल करके 40 हजार रुपये ले लिए। दो लाख और मांगने लगे। मना करने पर फोटो सोशल मीडिया पोस्ट कर दिए।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता फिरोजाबाद की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। वह ऑनलाइन कॉल करने लगा। खुद को दुबई में बताया। कहा कि वह उससे मिलने आगरा आएगा। गिफ्ट में सोने के जेवरात देगा। इससे महिला बातचीत करने लगी। 24 अगस्त को युवक ने कॉल किया। कहा कि वह आगरा आ रहा है। उसे मिलने के लिए बुलाया। परिजन को दवा लेने एसएन मेडिकल कॉलेज जाने की कहकर आगरा आ गई।

बाद में युवक का कॉल आया। कहा कि वह सोना लेकर आ रहा था। मगर, एयरपोर्ट पर चेकिंग में पकड़ लिया। 10 हजार रुपये की जरूरत है। महिला के पास रुपये नहीं थे। वह आगरा कैंट स्टेशन पर आकर रोने लगी। फिर उसे चार युवक मिले। वह रोने का कारण पूछने लगे। उसने बताया कि उसका दोस्त मुसीबत में है। 10 हजार रुपये की जरूरत है। इस पर एक युवक ने पांच हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर करने का ड्रामा किया। बाद में महिला को उम्मीद थी कि युवक आएगा। उससे मुलाकात करेगा। उसने स्टेशन पर मिले युवकों से कहा कि वह उसकी मदद करें। होटल में रुकवा दें। इस पर तीन युवक उसे बोदला स्थित एक होटल में ले आए। युवती को उम्मीद थी कि फोन पर बात करने वाला आया तो वह कैसे जाएगी। इसलिए दो युवकों को उसने अपने साथ ही रोक लिया।

युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उनके तीसरे साथी ने मोबाइल से वीडियो और फोटो बना लिए। बाद में युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। नंबर भी निकाल लिए। धमकी दी कि किसी को बताया तो फोटो वीडियो वायरल कर देंगे। बाद में युवकों के मन में लालच आया। वह युवती को कॉल करने लगे। 80 हजार रुपये मांगे। महिला ने 40 हजार दे दिए। इस पर दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर अश्लील फोटो उसे भेजा। इस बारे में पति को पता चल गया। उन्होंने थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...