Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP छेड़छाड़ की शिकार किशोरी का तालाब में मिला शव, जांच में जुटी...

छेड़छाड़ की शिकार किशोरी का तालाब में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

फर्रुखाबाद। लापता हुई छेड़छाड़ की शिकार किशोरी का शव मंगलवार को तालाब में उतराता मिला। आंख और चेहरे पर चोट के निशान थे। पिता ने हत्या की आंशका जताई है। चार दिन पूर्व ही गांव के युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ की थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था। वहीं, पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड बनवाई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 14 सितंबर को गांव के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि 17 वर्ष की पुत्री 13 सितंबर को खेत में मूंग लेने के लिए गई थी। उसी दौरान युवक ने पुत्री से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक ने पुत्री को पीटा। शिकायत करने पर धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में युवक को हिरासत में ले लिया था और उससे पूछताछ कर रही थी।
इसके बाद मंगलवार की सुबह किशोरी का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। ग्रामीण की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पिता ने अज्ञात पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुत्री सोमवार की रात को 10 बजे शौच करने की बात कहकर घर से गई और वापस नहीं आई। खोजबीन करने पर उसका पता नहीं चला।
पुलिस ने मौके पर जाकर तालाब से किशोरी को शव को बाहर निकलवाया। किशोरी की आंख व चेहरा क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस कछुओं व मछली पर किशोरी का चेहरा व आंखें क्षत विक्षत करने का दावा कर रही है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अमित गंगवार ने बताया कि किशोरी रात को शौच करने के लिए गई और तालाब में डूब गई।
किशोरी को दौरे पड़ने की बीमारी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में चेहरे पर पांच चोटों के निशान पाए गए हैं। किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की डूबने से मौत का जिक्र है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...