Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद फंदे पर...

पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद फंदे पर लटककर दी जान

मुरादाबाद। मझोला के गोपालपुर बुद्धि विहार में पॉलिश कारीगर मुकेश कुमार ने अपनी पत्नी कविता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदे पर लटककर जान दे दी। दोनों ने करीब नौ साल पहले प्रेम विवाह किया था। परिजनों का कहना है कि मुकेश ने कविता को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया था। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।गोपालपुर बुद्धि विहार निवासी मुकेश (28) ने मोहल्ले में रहने वाली कविता (25) से प्रेम विवाह किया था। दंपती की तीन बेटियां हैं। मुकेश के भाई लोकेश ने बताया कि सोमवार की रात मुकेश ने कविता को मोहल्ले के एक युवक के साथ घर में पकड़ लिया था।

मुकेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाने ले आई थी। इस मामले को लेकर पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। रात में ही कविता बेटी काव्या और आराध्या को अपने मायके में छोड़ आई थी। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे युवक की मां अपने बेटे और बहू से बात करने उनके घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। तब भतीजा अभय अपने मकान की छत से मुकेश के घर में पहुंचा। जहां मुकेश का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। जबकि कविता का शव फर्श पर पड़ा था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम बुला ली।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। परिवार के लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि मुकेश को शक था कि उसकी पत्नी के किसी युवक से संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पति की लटकने से मौत और पत्नी की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मुरादाबाद में वैवाहिक जीवन में तीसरे की एंट्री से नौ साल बाद प्रेम विवाह का दुखद अंत हो गया। मुकेश और उसके परिवार के लोगों के समझाने के बाद भी कविता ने मोहल्ले के युवक से मिलना जुलना बंद नहीं किया। जिस कारण पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता गया। सोमवार की रात मुकेश ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
बुद्धि विहार से सटे गोपालपुर निवासी मुकेश और कविता ने नौ साल पहले प्रेम विवाह किया था। परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी कर ली थी। कुछ साल बीतने के बाद दोनों के परिवार मान गए। इसके बाद मुकेश भी कविता के मायके आने जाने लगा था। परिजनों का कहना कि दंपती की तीन बेटियां हैं। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों से पूछताछ में पता चला कि करीब दो साल से कविता और मुकेश के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद की वजह मोहल्ले का एक युवक है। कविता उस युवक से अक्सर बातचीत करती थी। मुकेश इसका विरोध करता था। मुकेश के भाई लोकेश का कहना है कि युवक ने मुकेश के साथ मारपीट की थी। सोमवार की रात भी युवक उसके घर में मौजूद था। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
कविता और पति मुकेश के बीच सोमवार की रात झगड़ा हुआ था। इसके बाद कविता बड़ी बेटी काव्या (7) और आराध्या (5) को अपनी मां गीता और पिता गेंदालाल के घर के बाहर छोड़कर आ गई थी। काव्या और आराध्या ने अपनी नानी से बताया कि मम्मी उन्हें छोड़कर चली गई हैं।  वह किराये पर मकान देखने गई हैं। मम्मी-पापा में झगड़ा हो रहा है। अब मम्मी किराये का मकान लेकर रहेंगी। डेढ़ माह की बच्ची बेटी को कविता अपने साथ ले गई थी। मंगलवार सुबह परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो डेढ़ माह की बच्ची बेड पर मिली। मुकेश का शव फंदे से लटका था जबकि कविता की लाश फर्श पर पड़ी थी।
पुलिस ने मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान डिजिटल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई है। पहले पति के शव का पोस्टमार्टम किया गया।जिसमें लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कविता के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर कविता की हत्या की पुष्टि हुई। जान बचाने के लिए कविता ने संघर्ष भी किया था, क्योंकि उसके शरीर चोटों के निशान मिले हैं। वहीं घर में सामान भी बिखरा पड़ा था।
जिस पंखे पर लटककर मुकेश ने आत्महत्या की थी। उस पंखे की ब्लेड टेढ़ी हो गई थीं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे में जांच पड़ताल की और वीडियोग्राफी की। मुकेश ने पत्नी के दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे से लटका था। कई घंटे शव लटकने की वजह से पंखे की ब्लेड भी डेढ़ हो गई थीं।

गोपालपुर स्थित मकान में मुकेश और उसकी पत्नी की लाश पड़ी थी लेकिन पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मंगलवार सुबह युवक की मां उसके घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। शक होने पर मुकेश के भतीजे अभय को छत के जरिए जीने उतरवाकर दरवाजा खुलवाया। तब घटना की जानकारी हो पाई। सोमवार की रात मुकेश और उसके परिवार के लोगों ने युवक को घर में कविता के साथ पकड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुमित को हिरासत में ले लिया था और थाने ले गई थी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...