Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP दो पक्षों में हुई पथराव और फायरिंग, 12वीं कक्षा के छात्र की...

दो पक्षों में हुई पथराव और फायरिंग, 12वीं कक्षा के छात्र की मौत, मुकदमा दर्ज

रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगलिया आकिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के आमने-सामने आने के बाद हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। दोनों तरफ से पथराव और फायरिंग हुई। इसमें एक प्रधान पक्ष के 12वीं कक्षा के छात्र शानिब (17) की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मामले में मृतक पक्ष की ओर से हमला करने वाले पिता-पुत्रों समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दो पक्षों में फायरिंग का यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है।

गांव निवासी सादिक और नसीम के के बीच विवाद चल रहा था। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली  व कार के आमने सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद में सोमवार की रात दो पक्ष आमने सामने आ गए। रात में करीब 11 बजे कई लोग सीधे नसीम के घर पहुंच गए, जहां पर इस दौरान फायरिंग व पथराव शुरू हो गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में नसीम का 17 साल का बेटा शानिब के गोली लग गई। गोली लगते ही शानिब मौके पर गिर गया।

इस बीच गोली लगने से व बब्बू भी घायल हो गया घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इस बीच ग्रामीण शानिब को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार अकबर अली उर्फ मलुआ की ओर से चार भाइयों को नामजद करते हुए छह अन्य लोगों को नामजद किया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...