Sunday, September 20, 2026
Home Crime India दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक ने किराएदार...

दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक ने किराएदार पर की फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। सिकंदरपुर थानाक्षेत्र के अखाड़ाघाट रोड पर घर का दरवाजा बंद करने को लेकर के मकान मालिक और किराएदार के बीच जमकर मारपीट हो गई। इतना ही नहीं इस दौरान मकान मालिक और उसके लोगों द्वारा किराएदार पर फायरिंग भी की गई। इस घटना में किराएदार बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई घटना की जानकारी मिलने पर सिकंदरपुर थाने के थानेदार रमण राज दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस घटना की जांच में मौके से एक खोखा भी जब्त किया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले में करवाई कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घर के दरवाजे को बंद किए जाने को लेकर कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद मारपीट की नौबत आ गई। वहीं, मारपीट में घायल किराएदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में पीड़ित किराएदार की पहचान अखाड़ाघाट बांध रोड के हनुमंत नगर निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। पीड़ित खुशबू कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह मूल रुप से औराई की रहने वाली है। यहां वह मकान मालिक जय प्रकाश ठाकुर के यहां पर किराए के मकान में रहती है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक की दो बेटियां दरवाजा बंद करने को लेकर विवाद कर रही थीं। इस दौरान गाली-गलौज की और जब मां ने गाली देने से मना किया तो दोनों लड़कियों और उसके पिता ने हमसे मारपीट शुरु कर दी। तभी उसके बेटे ने पिस्तौल लेकर फायरिंग की, जिसमें मैं और मेरा भाई बाल-बाल बच गया।

पूरे मामले को लेकर सिकंदरपुर थानेदार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मकान मालिक के बेटे से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है। घटना को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...