Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP नाम और धर्म छिपा कर युवती से किया विवाह, आरोपी के खिलाफ...

नाम और धर्म छिपा कर युवती से किया विवाह, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अलीगढ़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 13 सितंबर को नाम और धर्म छिपा कर युवती से विवाह करने का मामला सामने आया है। युवक ने खुद का नाम व धर्म बदलकर पहले अनुसूचित जाति की युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे जबरन निकाह करने के लिए अपने साथ ले जा रहा था। युवती के शोर मचाने पर आए लोगों ने युवक को पकड़ लिया। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में जानकारी पाकर थाने पहुंचे भाजपाईयों ने जमकर हंगामा काटा और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली नगर क्षेत्र की अनुसूचित जाति की एक युवती को देहलीगेट की कैलाश गली निवासी युवक ने खुद का नाम तनुज बताते हुए अपने प्रेमजाल में फांस लिया और अक्सर उसके घर आने जाने लगा। आरोप है कि युवती ने युवक को कई बार समझाया लेकिन वह निकाह करने की जिद पर अड़ा रहा और परिजनों की हत्या करने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि युवक 13 सितंबर को युवती के घर पहुंच गया फिर उसे जबरन अपने साथ निकाह करने के लिए घसीटकर ले जाने लगा। युवती के अनुसार युवक ने धमकाया कि शादी न की तो जान से मार देगा। जिस पर युवती ने शोर मचा दिया। जिस पर मोहल्ले के लोग आ गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद उर्फ तनुज पुत्र रफीक बताया। जिस पर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और वे युवक को लेकर थाना कोतवाली नगर पहुंच गए।
इसी बीच भाजपा के महानगर मंत्री संजू बजाज, पार्षद सूरज माहौर, योगेश माहौर, विनय वार्ष्णेय, अर्जुन माहौर, सुधीर कुमार, दया, राहुल,अमित बजाज, अविनाश आदि पीड़िता के पक्ष में थाने पहुंच गए। उन्होंने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि पीड़ित युवती की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक मोहम्मद उर्फ तनुज से मामले में कड़ी पूछताछ की जा रही है। भाजपा नेता संजू बजाज ने कहा कि जिहादी मानसिकता वाले समुदाय के लोग निरंतर हिंदू- बहन, बेटियों को बहला- फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का कार्य करते हैं। हिंदुओं को जागरूक रहकर इन जिहादियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...