Friday, September 18, 2026
Home Crime India ठगी के पीड़ित से मांगी 10 हजार रुपये की रिश्वत, चार पुलिसकर्मी...

ठगी के पीड़ित से मांगी 10 हजार रुपये की रिश्वत, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

छत्तीसगढ़।  बेमेतरा जिले के परपोंडी थाना क्षेत्र में एक बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिसमें थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने एक ठगी के पीड़ित से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। मामला एक ट्रेडिंग एप के जरिए की गई ठगी से जुड़ा है। जिसमें पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार, परपोंडी निवासी मणि देवांगन ने शिकायत की थी कि यूपी के एक आरोपी ने ट्रेडिंग एप के माध्यम से उससे 33 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने मणि देवांगन को झांसा दिया कि पैसे डबल हो जाएंगे। जब मणि देवांगन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिसकर्मियों ने उस पर आरोप लगाया कि अपराध दर्ज कराने के नाम पर उनसे 10 हजार रुपये की मांग की।

सपी रामकृष्ण साहू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परपोंडी थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत, आरक्षक तुकाराम निषाद और बेमेतरा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मोहित चेलक को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी डीएसपी कमल नारायण शर्मा को सौंपी गई है और उन्हें 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट एसपी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं ठगी के मुख्य आरोपी विकास वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बेमेतरा के युवक से ट्रेडिंग एप के माध्यम से 33 लाख रुपये ठग लिए थे। विकास वर्मा ने पीड़ित को पैसे डबल होने का लालच दिया और ईमेल व मोबाइल के माध्यम से ठगी की। पुलिस ने आरोपी के पास से नौ एटीएम कार्ड, नौ सिम कार्ड और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। हालांकि, ठगी का मास्टर माइंड अभी भी फरार है और यूपी में उसकी खोजबीन जारी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...