Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP युवक ने भाई की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, घर के आंगन...

युवक ने भाई की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, घर के आंगन में दफनाया शव, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। मैनपुरी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां छोटे भाई ने बड़े की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। शव को घर के आंगन में ही दफना दिया। गुरुवार को घटना के चौथे दिन खुलासा हुआ। सच्चाई जानकर घरवालों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आंगन में खुदाई करके शव बरामद किया है। घटना कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर की है। गांव निवासी रामस्वरूप का बड़ा पुत्र पूरन गांव के बाहर सरकारी कॉलोनी में रहता है। उसके अन्य दो भाई राज मिस्त्री नेकसू उर्फ हरस्वरूप तथा सत्यभान गांव में ही पुराने मकान में रहते थे। चार दिन पहले रविवार को नेकसू की पत्नी मुनक्का देवी रात में अपने पांच बच्चों को साथ लेकर जेठ पूरन के मकान पर पहुंची। वह बच्चों के साथ वहीं पर सो गई।

देर रात शराब के नशे में नेकसू तथा गांजा के नशे में सत्यभान के बीच झगड़ा हो गया। आपस में गाली गलौज करने लगे। इस पर सत्यभान ने घर पर रखी कुल्हाड़ी से नेकसू के सीने तथा बाजू पर हमला कर दिया। इससे नेकसू की मौके पर मौत हो गई। नशा कम होने पर सत्यभान ने भाई का रक्त रंजित शव देखा तो घबरा गया। इस पर उसने रात में ही आंगन में हैंड पंप के लिए बनाए गए गड्ढे पर रखी पटिया को हटाया। इसमें नेकसू के शव को डाल दिया। उसके ऊपर मिट्टी डालकर पटिया रख दी। सोमवार की सुबह नेकसू की पत्नी मुनक्का देवी बच्चों के साथ घर पहुंची। सत्यभान ने उससे बताया कि नेकसू कहीं बाहर चला गया है। काफी समय तक न आने पर मुनक्का, देवर पूरन के साथ पति को खोजने में जुटी।

बुधवार की शाम मुनक्काऔर पूरन कोतवाली पहुंचे। वहां नेकसू के गायब होने की शिकायत की। इंस्पेक्टर के न मिलने पर वह वापस लौट आए थे। गुरुवार की सुबह गांजा के नशे में सत्यभान अपने बड़े भाई पूरन से झगड़ा करने लगा। नशे में ही उसने पूरन से कहा कि जैसे मैंने नेकसू को काट दिया, वैसे ही तुझे काटकर मिट्टी में दबा देंगे। इसके बाद पूरन ने मोहल्ले वासियों की मदद से नेकसू को पकड़ लिया। डायल 112 तथा थाना पुलिस को सूचना दी। शाम को इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी सत्यभान से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सत्यभान से ही गड्ढा खोदने को कहा। शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने आरोपी सत्यभान को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...