Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP रंजिश के चलते की व्यक्ति की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दुसरे की...

रंजिश के चलते की व्यक्ति की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दुसरे की तलाश जारी

मुरादाबाद। रामपुर के थाना टांडा के गांव ढक्का नगलिया निवासी राजपाल (62) की हत्या किसान ब्रह्म सिंह ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। राजपाल ने ब्रह्म सिंह के बेटे की नौकरी लगवाने का वादा किया था और उससे रुपये लिए थे, लेकिन उसने नौकरी नहीं लगवाई। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी ब्रह्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। सीओ राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि राजमिस्त्री राजपाल हत्याकांड में जनपद बिजनौर के थाना रेहड़ के गांव जाफराबाद निवासी ब्रह्म सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में दूसरे आरोपी ठाकुरद्वारा के गांव कनकपुर पीपली निवासी उमेश की तलाश की जा रही है। पूछताछ में ब्रह्म सिंह ने बताया कि राजपाल ने उसके बेटे की पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 30 हजार रुपये नकद लिए थे और 30 हजार रुपये ब्रह्म सिंह ने ऑनलाइन उमेश के माध्यम से दिए थे। नौकरी लगने के बाद ढाई लाख रुपये देने की बात हुई थी। आरोप है कि नौकरी लगवाने से पहले ही राजपाल बाकी रुपये मांगने लगा। बाद में पता चला कि वह पहले भी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। राजपाल ने 27 अगस्त को भगतपुर के रोशनपुर रेलवे स्टेशन के पास ब्रह्म सिंह को बुलाया था।

गांव रामूवाला गणेश से अलीगंज जाने वाले मार्ग पर पहुंचकर ब्रह्म सिंह ने पैसे वापस मांगे तो राजपाल ने विवाद करना शुरू कर दिया। तभी ब्रह्म सिंह ने डंडे से राजपाल के सिर पर हमला कर दिया। बाद में उमेश ने भी उसे डंडों से पीटा।
हालत गंभीर होने पर दोनों राजपाल को लेकर उत्तराखंड के जसपुर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी अस्पताल में ही शव फेंककर भाग गए थे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा, बाइक, मोबाइल और खून से सने कपड़े बरामद कर लि। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...