Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP गन्ने के खेत में 14 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म, नाबालिग...

गन्ने के खेत में 14 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म, नाबालिग दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरेली। भोजीपुरा में दुष्कर्म की शिकार कक्षा नौवीं की छात्रा ने आत्मदाह कर लिया। आरोपी पक्ष की दबंगई से डरा परिवार 26 अगस्त को हुई घटना की पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके अगले ही दिन दरिंदगी से आहत पीड़िता ने जान दे दी। तब पिता ने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है। भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान 26 अगस्त को पत्नी के साथ जन्माष्टमी मनाने ससुराल गए थे। घर पर उनकी दो बेटियां ही थीं। आरोप है कि उसी दिन दोपहर में गांव निवासी सहपाठी छात्र अपने हमउम्र दोस्त के साथ उनके घर में घुस आया।

वे दोनों किसान की 14 वर्षीय छोटी बेटी को खींचकर गन्ने के खेत में ले गए। भोजीपुरा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार एक दोस्त ने किशोरी के हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर बड़ी बहन मौके पर पहुंची तो दोनों आरोपी भाग गए। मंगलवार को माता-पिता घर लौटे तो बड़ी बेटी ने पूरी घटना बताई। किसान ने अपने भाई को आरोपियों के घर भेजा तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद किसान पत्नी के साथ खेत पर काम करने चला गया।

दोपहर में छात्रा ने शरीर पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। पता चलने पर घर पहुंचा पिता बेटी को शहर के निजी अस्पताल ले गया। वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय किशोरी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में जो साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। भोजीपुरा में दुष्कर्म की शिकार छात्रा की मौत के बाद कई सवाल अनुत्तरित हैं, जिनका जवाब पुलिस को विवेचना में खोजना होगा। दोनों घटनाओं की सूचना में देरी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से मामला उलझ गया है।
परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी से दुष्कर्म जन्माष्टमी वाले दिन दोपहर में किया गया। कायदे में परिजनों को तत्काल इसकी शिकायत करनी चाहिए थी, पर दूसरे दिन ससुराल से लौटने के बाद भी छात्रा के पिता ने केवल आरोपियों के घर जाकर शिकायत की। पुलिस से शिकायत किए बिना ही कार्रवाई न होने की नाराजगी में छात्रा के आत्मदाह की सूचना कई सवाल खड़े कर रही है। छात्रा ने मंगलवार दोपहर 12 बजे आत्मदाह की कोशिश की और परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना उसे लेकर अस्पतालों में घूमते रहे।
इसके 12 घंटे बाद रात 12 बजे उन्होंने पुलिस को दुष्कर्म और फिर बेटी के आत्मदाह की सूचना दी। पैनल से कराया पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के साठ फीसदी जलने की पुष्टि हुई पर मौत की वजह साफ नहीं हुई। डॉक्टरों के पैनल ने प्रक्रिया पूरी की। विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख दिया। किसी भी आशंका के लिहाज से स्लाइड भी बनाई गई। बताया जा रहा है कि इस तरह के भी संकेत मिले हैं कि मौत विषाक्त पदार्थ खाने से हुई हो और शव को बाद में जला दिया गया हो। विसरा की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है जो आठवीं कक्षा का छात्र है। पुलिस उसी को मुख्य आरोपी मान रही हैं, जबकि किशोरी के परिजन फरार छात्र को मुख्य आरोपी बता रहे हैं। पुलिस ने दोनों लड़कों के बारे में जानकारी की तो पता लगा कि छोटी उम्र से ही वे बिगड़ गए हैं। पकड़े गए आरोपी का मोबाइल फोन आपत्तिजनक चीजों से भरा मिलने की बात सामने आई है। इनके घरवालों की छवि दबंग के तौर पर है। यही वजह थी कि मृतका के परिजन रिपोर्ट लिखाने से कतरा रहे थे। जबकि, आरोपी पक्ष एक व्यक्ति ने छात्रा के परिजनों पर ही गंभीर आरोप लगा दिए।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...