Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India ग्रामीण की गर्दन पर शराब की बोतल से हमला कर की हत्या,...

ग्रामीण की गर्दन पर शराब की बोतल से हमला कर की हत्या, मुकदमा दर्ज

सोनीपत। गांव बागडू में देर रात शराब ठेके के बाहर मामूली कहासुनी के बाद तीन हमलावरों ने एक ग्रामीण की गर्दन पर शराब की बोतल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। साथ ही हमलावरों ने ग्रामीण के साथी पर भी जानलेवा हमला किया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग निकले। घायल को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बागडू निवासी जितेंद्र ने सदर थाना पुलिस को बताया कि रविवार देर रात करीब 11 बजे वह अपने साथी नरेश उर्फ नेशी के साथ गांव के अड्डा पर गए थे।

वहां पर अड्डे के पास स्थित शराब ठेके के बाहर गांव के ही सोमबीर उर्फ पेटला व धनपत शराब पी रहे थे। उनका साथी कर्मबीर उर्फ प्राण भी उनके साथ मौजूद था। इसी बीच अभद्र भाषा में बोलने को लेकर सोमबीर और नरेश का झगड़ा हो गया। उन्होंने दोनों का बीच बचाव करा दिया। इसके कुछ देर बाद सोमबीर, उसके साथी कर्मबीर व धनपत ने शराब की बोतल या किसी नुकीली चीज से नरेश व उन पर हमला कर दिया। सोमबीर ने नरेश की गर्दन पर वार कर उनकी हत्या कर दी। जितेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने उनके सिर पर भी वार किए और जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए।

मामले का पता लगने पर परिजनों ने जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी करण सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस टीम हमलावरों का सुराग लगा रही है। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने बताया कि नरेश उर्फ नेशी हरियाणा कौशल रोजगार के तहत सिंचाई विभाग में कार्यरत है। वह रात को घर से बाहर घूमने को निकले थे। तभी उनके साथ यह वारदात हो गई।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...