Friday, September 18, 2026
Home Crime UP घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में दरोगा निलंबित,...

घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में दरोगा निलंबित, केस दर्ज कर भेजा जेल 

आगरा। ताजनगरी आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 19 दिन में निलंबित दरोगा संदीप कुमार के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। 17 गवाह बनाए गए हैं। दो विवेचक हैं। जेल में निरुद्ध आरोपी का लिया गया डीएनए सैंपल विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। अब आरोपी दरोगा की मुश्किल बढ़ेगी। घटना 17 सितंबर को हुई थी। दरोगा संदीप कुमार की तैनाती थाना बरहन में थी।

आरोप है कि वह क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर में रात के समय दीवार फांदकर घुस गए थे। युवती से दुष्कर्म किया था। उन्हें लोगों ने पकड़ लिया था। पिटाई की थी। घटना का वीडियो सामने आया था। आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव भी किया था। मामले में दरोगा को निलंबित किया गया। उसे केस दर्ज कर जेल भेजा था। वह जेल में ही निरुद्ध है। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के मुताबिक, पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए थे। उसने बयान में तहरीर का समर्थन किया था। विवेचना घरवालों की मांग पर थाना सैंया स्थानांतरित की थी। विवेचक निरीक्षक समरेश सिंह ने आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ 19 दिन में कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। उसे घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोपी बनाया गया है। इसमें 17 गवाह और 2 विवेचक बनाए गए हैं।

साक्ष्य के रूप में आरोपी की लोकेशन, कॉल डिटेल पुलिस के पास है। वायरल वीडियो भी है, जिसमें लोग दरोगा की पिटाई कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया था। इसकी रिपोर्ट है। स्लाइड भी बनवाई गई है। इसके अलावा घटनास्थल पर आपत्तिजनक वस्तु मिली थी। कपड़ों को भी रखा गया है। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा आरोपी को शुक्रवार को जेल से जिला अस्पताल लाया गया। डीएनए सैंपल लिया गया। सैंपल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। वैज्ञानिक साक्ष्य केस में अहम साबित होंगे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...