Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP सेवानिवृत्त फौजी ने 16 वर्षीय बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी...

सेवानिवृत्त फौजी ने 16 वर्षीय बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश। आगरा में बुधवार शाम को घर में सेवानिवृत्त फौजी धीरज गुर्जर ने 16 वर्षीय बेटे विवेक की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि पिता नशे में था। घरवालों को गाली दे रहा था। बेटे ने ऊंची आवाज में बोलने से मना किया। घर के अंदर जाने के लिए कहा था। आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के राजपुर चुंगी स्थित उखर्रा की है एसीपी सदर डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि धीरज शराब पीने का आदी है। बुधवार सुबह भी शराब पीकर आया था। इस बात पर घर में झगड़ा हो गया। शाम को 7 बजे भी गाली दे रहा था। उस समय बेटा विवेक भैंस को सानी लगा रहा था। उसने पिता को गाली देने से मना किया। कहा कि घर के अंदर जाओ। यहां पर सब लोग देख रहे हैं। इस पर वो और गाली देने लगा। बेटा तेज आवाज में पिता को बोलने लगा।

इससे धीरज इतना नाराज हुआ कि वह घर के अंदर से लाइसेंस पिस्टल ले आया। विवेक को अंदाजा नहीं था कि पिता गोली चला देगा। विवेक के सीने में गोली लगी। वह गिर पड़ा। आवाज सुनकर मां सुधा और छोटा भाई नितिन आ गए। वह विवेक को उठाने के लिए दौड़े। उधर, धीरज भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। विवेक को एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। विवेक कक्षा नौ का छात्र था। पिता की जगह घर के कामकाज वही संभालता था। पिता से बेहद प्यार करता था। मगर, किसी को क्या पता था, जिसको वह प्यार करता है, वही एक दिन उसकी जान भी ले लेगा। परिवार के लोग पिता को कोस रहे थे। कह रहे थे कि बेटा तो सिर्फ समझा रहा था।

उसकी जान क्यों ले ली? जीते जी अपने जिगर के टुकड़े को मौत की नींद सुला दिया। आरोपी पिता अपने साथ पिस्टल भी ले गया है। पुलिस ने घर से एक और लाइसेंस दोनाली भी बरामद की है। बेटे की मौत से मां का हाल बेहाल है। वह रोये जा रही थीं। उन्हें परिवार के लोग किसी तरह संभाल रहे हैं। पुलिस को आशंका था कि आरोपी धीरज ज्यादा दूर नहीं गया होगा। वह आसपास ही पुलिस की गतिविधि पर नजर रख रहा होगा। इसलिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें वो जाता हुआ नजर आया है। हालांकि उसके बारे में परिचितों से भी जानकारी जुटाई जा रही थी।
एसीपी सदर ने बताया कि धीरज ने 12 साल तक सेना में नौकरी की है। मगर, शराब पीने की वजह से उसे अनफिट कर दिया गया। इसी साल उसे सेवानिवृत्त कर दिया गया। वह घर आ गया। आए दिन पत्नी से झगड़ा किया करता था। बड़ा बेटा होने के कारण विवेक पिता को समझाया करता था।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...