Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP अन्तर्राज्यीय पशु तस्करी गैंग का पर्दाफाश- गोवंशी पशुओं की बरामदगी करते हुए...

अन्तर्राज्यीय पशु तस्करी गैंग का पर्दाफाश- गोवंशी पशुओं की बरामदगी करते हुए 3 शातिर को किया गिरफ्तार 

कुशीनगर। जनपद के हाटा, कप्तानगंज व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने अन्तर्राज्यीय पशु तस्करी गैंग का पर्दाफाश कर मैजिक वाहन से वध हेतु ले जाए जा रहे 04 राशि गोवंशी पशुओं की बरामदगी करते हुए 03 शातिर पशु तस्करों को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जनपद में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में हाटा, कप्तानगंज व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने एनएच-28 के पास मझला नाला ढलान से 20 कदम दूर कूडा घर के पास से मु0अ0सं0 645/2024 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 3/4/25  एक्ट थाना हाटा कोतवाली से संबंधित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 राशि गोवंशी पशु, अपराध में प्रयुक्त दो अदद मैजिक वाहन, अपराध में प्रयुक्त 02 अदद मोबाइल फोन, एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर, 06 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर, अपराध व पशु क्रूरता हेतु गोवंशो को काटने का उपकरण तथा अपराध से अर्जित 5000/- रुपये नगद की बरामदगी की गयी।

पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तो में एक इब्राहिम अंसारी अन्तर्राज्यीय पशु तस्करी गैंग का लीडर है। जो अपने गैंग के साथियो मुन्ना व विशाल के साथ मिलकर कुशीनगर जनपद के भिन्न-भिन्न सीमावर्ती जनपदों से गौवंशो को चोरी/इकठ्ठा कर उक्त मैजिक वाहनों से ट्रांसपोर्ट कर तस्करी कर मैजिक वाहन में लादकर बिहार राज्य में ले जाकर अपने अन्य सम्पर्की पशु तस्करों के साथ क्रूरता व निर्मम तरीके से अपने पास मौजूद उपकरणों की सहायता से काटकर मांस को बेचते है तथा उक्त आपराधिक कृत्य से अर्जित अवैध धन को आपस में बाट लेते है।

तीनों अभियुक्तों से पूछताछ व उनके मोबाइलों से मिले डाटा के आधार पर अन्य पशु तस्करों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में इब्राहिम अंसारी पुत्र इद्रीश सा0- गडहिया मोहन थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर, मुन्ना कुमार गुप्ता पुत्र रामप्रवेश गुप्ता सा- उसहरी थाना बरियारपुर जनपद देवरिया, विशाल प्रसाद पुत्र अनिल प्रसाद सा0- महुआ पाटनधार थाना बरियारपुर जनपद देवरिया शामिल हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हाटा राज प्रकाश सिंह मय टीम, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत साइबर सेल मय टीम, निरीक्षक अमित शर्मा साइबर सेल, उ0नि0 प्रकाश राय साइबर सेल, थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार बरवार मय टीम शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...