उत्तर प्रदेश। प्रयागराज के सरायममरेज के एक गांव में रविवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। यहां तीन लोग घर के बाहर सो रही 25 वर्षीय महिला को मुंह दबाकर खींच ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर रॉड से पीटा। भाई का आरोप है कि प्राइवेट पार्ट में सरिया से चोट भी पहुंचाई। पीड़िता के मुताबिक, घटना उसके जेठ ने दो अन्य लोगों संग मिलकर अंजाम दी। पुलिस ने जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।
लहूलुहान होने पर उसे छोड़कर भाग निकले। सुबह छह बजे के करीब गांव के कुछ लोग शौच के लिए गए तो महिला को घायल हाल में पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचने के बाद सूचना दी तो डायल 112 और फिर स्थानीय पुलिस आ गई। पीड़िता को सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे एसआरएन भेज दिया गया। एसआरएन से उसे डफरिन भेजकर मेडिकोलीगल कराया गया और फिर वापस एसआरएन लाकर भर्ती किया गया।
पुलिस अफसरों को महिला के भाई ने बताया कि बहन ने उसे बताया कि वारदात उसके जेठ मोतीलाल उर्फ भुंवर पटेल ने अपने दो साथियों संग मिलकर अंजाम दी। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है। फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करत हुए आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।







