Sunday, September 20, 2026
Home Crime India जल बोर्ड के कर्मचारी की अपहरण कर की हत्या, चार के खिलाफ...

जल बोर्ड के कर्मचारी की अपहरण कर की हत्या, चार के खिलाफ केस दर्ज

हरियाणा। दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत एक कर्मचारी की बहादुरगढ़ में अपहरण करके हत्या करने का मामला सामने आया है। इससे पहले बदमाशों ने फोन कर उसके परिवार से पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। कर्मचारी का शव शनिवार की सुबह रोहतक के खरावड़ गांव के पास से गुजर रही माइनर में मिला है। गला दबाकर हत्या किए जाने और शव को खुर्द बुर्द करने के मकसद से माइनर में फेंके जाने की बात सामने आई है। शव को पीजीआईएमएस रोहतक में ले जाया गया। मौत के असल कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद हो पाएगी। आसौदा थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने, अपहरण तथा हत्या की धाराओं के तहत चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान दीपक मांझी निवासी राजू एक्सटेंशन, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में नंगली विहार, दिल्ली निवासी दीपक का कहना है कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उसका जीजा दीपक अपनी आल्टो कार में सवार होकर पेपर देने सांपला गया था। शाम करीब सात बजे जीजा के फोन से मेरी बहन ममता के पास कॉल आई।

जीजा ने कहा कि मेरा कुछ लड़कों ने अपहरण कर लिया है। छोड़ने के पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। तुम रुपयों का इंतजाम कर मुझे छुड़ा लो। इसके बाद अपहरणकर्ता ने जीजा के मोबाइल से मेरी बहन के पास कॉल कर मुझसे बात की। मुझे रंगदारी की रकम नांगलोई में लेकर आने को कहा। हमने द्वारका सेक्टर-17 थाने में पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ नांगलोई आए। यहां पर इंतजार करते रहे, लेकिन अपहरणकर्ता नहीं आए। कुछ समय बाद उनका फोन आया और हमें बहादुरगढ़ में मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने रोहतक पुलिस को मामले से अवगत कराया और वहां से चली गई।

हम बहादुरगढ़ में ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे आए तो वहां पहले से ही हरियाणा पुलिस मौजूद थी। रात करीब एक बजे अपहरणकर्ता का फोन आया और इस दौरान उन्होंने बहादुरगढ़ में सेक्टर-6 मोड़ पर आने को कहा। इसके बाद हम वहां गए। काफी इंतजार करने के बाद अल सुबह करीब 3 बजे बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक आए। आते ही बदमाश रंगदारी के पांच लाख रुपये मांगने लगे और छीना झपटी करने लगे। मैंने रुपये नहीं दिए तो वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर बदमाशों की बाइक गिर गई। उनमें से एक युवक को पुलिस ने काबू कर लिया, लेकिन दूसरा भाग गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतीश निवासी भिवानी चौंक, रोहतक के रूप में हुई है।

इसके बाद रोहद टोल का कैमरा चेक किया तो सामने आया कि शाम पांच बजकर 11 बजे दीपक ने टोल क्रास किया था। उस वक्त वह गाड़ी में था। यानी सवा पांच बजे से सात बजे के बीच बहादुरगढ़ इलाके में उसका अपहरण किया गया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। आसौदा थाना में सतीश निवासी रोहतक, विकास उर्फ विक्की निवासी दहकोरा, सुनील उर्फ सिनु निवासी रोहद व अंकित निवासी रोहद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आसौदा, सांपला थाना व अन्य टीमें भागदौड़ कर रही हैं। जल्द से जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने की बात कही जा रही है।

दिल्ली बोर्ड के कर्मचारी का अपहरण करके हत्या करने के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...