Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP कुएं में पड़ा मिला व्यक्ति का शव, बेटे की तहरीर पर अज्ञात...

कुएं में पड़ा मिला व्यक्ति का शव, बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

मुरादाबाद। नागफनी थाना इलाके के जिगर कॉलोनी बंगला गांव निवासी अधिवक्ता शौकीन अली (53) की हत्या कर दी गई। वह रविवार शाम छह बजे से गायब थे। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे उनका शव मझोला क्षेत्र में चौहानों वाली मिलक स्थित गोशाला के पास कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नुकीली चीज और पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

अधिवक्ता शौकीन अली का शव ढूंढने में उनके बेटे की सक्रियता और सजगता बहुत अहम रही। काफी खोजबीन के बाद भी पिता का कोई सुराग नहीं लगा तो बेटे ने पिता के मोबाइल नंबर ट्रैकिंग पर लगा दिया। जिसके जरिए बेटा शव के पास तक पहुंच गया। रविवार की शाम से लापता हुए अधिवक्ता का शव करीब 16 घंटे बाद सोमवार सुबह कुएं से बरामद हुआ। नागफनी थाना क्षेत्र के जिगर कॉलोनी अधिवक्ता शौकीन अली रोज की तरह रविवार शाम भी घर से निकले थे। वह रात नौ बजे घर लौट आते थे लेकिन रविवार देर रात तक घर नहीं आए। बेटे और और परिवार के अन्य सदस्यों ने सोचा कि शायद कांवड़ यात्रा की वजह से कहीं फंस गए होंगे। सुबह वापस आ आएंगे लेकिन अधिवक्ता सुबह भी वह वापस नहीं आए।

अधिवक्ता के बेटे सुहेल ने बताया कि उनके पिता आईफोन इस्तेमाल करते थे। वह खुद भी आईफोन इस्तेमाल करता हैं। उन्होंने मोबाइल ट्रैकिंग एप्लीकेशन के जरिए अपने पिता के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रैक करनी शुरू की। सुहेल अपने साथी अधिवक्ता और परिवार के लोगों के साथ मोबाइल लोकेशन के जरिए मझोला क्षेत्र में चौहानों वाली मिलक गांव के पास पहुंच गए। उन्होंने पिता की काफी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने यूपी 112 पर कॉल पर की और मौके पर पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस और परिजन तलाश में जुट गए। इसी दौरान उन्होंने देखा कि सहारा इंडिया की भूमि और गोशाला के पास कुएं में कुछ झाड़ियां पड़ी थीं।

जिसके नीचे शव पड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने झाड़ियां हटाई तो पता चला कि अधिवक्ता शौकीन अली का शव है। बेटे की सक्रियता और सजगता से अधिवक्ता का शव मिल गया। बेटे ने शव देखकर मृतक की पहचान अपने पिता के रूप में कर ली। बेटे सुहेल ने पुलिस को बताया कि रविवार नौ बजे के बाद उनके पिता का मोबाइल नंबर बंद हो गया था। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे मोबाइल पर बराबर कॉल जा रही थी लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। करीब एक घंटे बाद मोबाइल बंद हो गया था। इसके बाद परिजन अनहोनी की आशंका में जुट गए। इसके बाद पिता की तलाश में जुट गए थे।
मुरादाबाद पुलिस ने अधिवक्ता शौकीन अली के शव का डॉक्टर के पैनल में पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान डिजिटल वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी कराई। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि अधिवक्ता के सिर में किसी नुकीली चीज और भारी चीज से सिर पर आठ वार किए थे। जिससे उनके सिर से अधिक खून बह गया और उनकी मृत्यु हो गई।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...