Monday, June 22, 2026
Home Crime UP अश्लील वीडियो कॉल के माध्यम से लोगो को करते थे ब्लैकमेल, ...

अश्लील वीडियो कॉल के माध्यम से लोगो को करते थे ब्लैकमेल, दंपती समेत नौ लोगों को किया गिरफ्तार

कानपुर। अश्लील वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। गिरोह में शामिल महिलाएं और युवतियां साथियों की ओर से मुहैया कराए गए नंबरों पर अश्लील वीडियो कॉल करतीं थीं। पीछे खड़ा साथी दूसरे मोबाइल फोन से इसकी रिकॉर्डिंग कर लेता था। इसके बाद शुरू होता था ब्लैकमेल करने का खेल। पहले पीड़ित को वीडियो भेजते फिर सीबीआई या क्राइम ब्रांच का अफसर बन रुपये वसूल लेते थे। ऐसे ही मामलों की शिकायत पर पश्चिमी जोन की स्वॉट (स्पेशल वेपंस एंड टैक्टिक्स) टीम और कल्याणपुर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दंपती समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इसे सेक्स्टॉर्शन गैंग नाम दिया है। डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान सचेंडी के गणेशपुर निवासी गजेंद्र उर्फ दशरथ, अनुज, बंदीपुरवा निवासी पंकज, फतेहपुर के थरियांव निवासी राहुल सिंह, गाजीपुर के भगवानपुर निवासी दीपक कुमार, रिंकू, इंद्रजीत, उसकी पत्नी संध्या, चंदन के रूप में हुई है। इनके पास से 14 मोबाइल, तीन बाइक, तीन एटीएम कार्ड, बैंक खातों में फ्रीज 34 हजार रुपये और 2840 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
डीसीपी ने बताया कि दशरथ और अनुज लोगों का मोबाइल डाटा एकत्रित करते थे। एक बार में 20 से 25 नंबर संध्या और इंद्रजीत को देते थे। संध्या और गिरोह में शामिल अन्य महिलाएं अश्लील वीडियो कॉल करतीं थीं। इंद्रजीत व अन्य लोग इसकी रिकॉर्डिंग कर लेते थे। इसके बाद गैंग के राहुल सिंह, दीपक कुमार और रिंकू वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करते थे। घबराए लोग इनके खाते में रुपये ट्रांसफर कर देते थे।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने टीवी पर आने वाले जासूसी सीरियल से पुलिस की बोली-भाषा सीखी। ताकि फोन कर लोगों को अपने अरदब में ले सकें। आरोपियों ने बताया कि सेक्सटाॅर्शन के अलावा वे प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत आवास आवंटन कराने के नाम पर भी कई लोगों को ठग चुके हैं। सभी आरोपी अपने प्रोफाइल पर किसी न किसी पुलिस अधिकारी की फोटो लगाकर रखते थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक फर्जी आईडी से वर्षा के नाम से केनरा बैंक छुटमलपुर सहारनपुर में खाता खोला था। इसमें ही लोगों से रकम मंगाते थे।
खाते से रुपये निकालने के बाद आपस में बांट लेते थे। सभी के सिम मध्यप्रदेश या दिल्ली के थे। आरोपी संध्या ने बताया कि ठगी के इस काम में उसे पति इंद्रजीत लाया था। उसके गैंग में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं और युवतियां हैं। उसने बताया कि चंगुल में कुछ ऐसे अधेड़ भी हैं, जिन्हें गिरोह में शामिल लड़कियां इमोशनल ब्लैकमेल कर रही हैं। कभी पापा, मम्मी की बीमारी के नाम पर रुपये ऐंठती हैं, तो कभी कहती हैं कि पापा ने देख लिया है बात करते।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सुरक्षा बलों और सेना के लिए हथियार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी के संस्थापक...

एसटीएफ एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली से अवैध रूप से लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद की गईं।  कार्यवाही के दौरान शराब...

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...