Saturday, June 20, 2026
Home Crime UP कमरे में दंपती के खून से लथपथ मिले शव, धारदार हथियार से...

कमरे में दंपती के खून से लथपथ मिले शव, धारदार हथियार से की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक-राज पैलेस के पास कमरे में दंपती का खून से लथपथ शव मिला है। शनिवार को हुई इस घटना से मौके पर सनसनी फैल गई। दंपति की धारदार हथियार से हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली से करीब 300 मीटर की दूरी पर धर्मशाला चौक के समीप एक कमरे में धर्मेंद्र कुमार (45) और उनकी पत्नी मंजू देवी (42) निवासी ब्रह्मनगर दूसरी गली का खून से लथपथ शव मिला। दोनों का शव धर्मशाला-राज पैलेस के पास दूसरे आवास में मिला है।

जिस जगह पर घटना हुई, वहीं धर्मेंद्र की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जब धर्मेंद्र के साले सुनील निवासी डेहरीकला रॉबर्ट्सगंज कमरे पर पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। कमरे में पूरा समान फैला पड़ा था। कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी गायब था, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सीओ डॉ. चारु द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जांच पड़ताल की।
मृतक धर्मेंद्र पटेल नगर पालिका के पूर्व सभासद भी रहे हैं। मृत दंपती की पुत्री प्रतीक्षा (24) धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज सुंदरपुर वाराणसी में बीएड अंतिम वर्ष की छात्रा है। वहीं पुत्र प्रियांशु (22) आरएस बनारस लॉ कॉलेज से बीए-एलएलबी का छात्र है। मृतक धर्मेंद्र के पिता ईश्वरी प्रसाद और मुनक्का देवी दोनों परिषदीय विद्यालय के सेवानिवृत्ति शिक्षक हैं। पुत्र और वधू की मौत से माता-पिता का रो- रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...

शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार शूटर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड की जांच तेज हो गई...

नीट परीक्षा से ठीक पहले 22 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर साझा किया आखिरी वीडियो

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत प्रताप विहार क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नीट (NEET)...

शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सफर के दौरान मामूली विवाद में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने...

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...

बीमार बेटे और बुजुर्ग मां ने की आत्महत्या! आर्थिक तंगी और बीमारी को माना जा रहा कारण

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मुख्यालय के रौड़ा सेक्टर से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।...

बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाश: आसंडा गांव में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ क्षेत्र के आसंडा गांव में शुक्रवार रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के...

IGI एयरपोर्ट पर 34 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, कुआलालंपुर से आए यात्री को दबोचा

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर तैनात सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अगवा मासूम सकुशल बरामद, बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDRS) थाना पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील और बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बच्चों का अपहरण कर...