Saturday, September 19, 2026
Home Crime India 9.5 किलो नकली सोने, 200 ग्राम चांदी और एक लाख 15 हजार...

9.5 किलो नकली सोने, 200 ग्राम चांदी और एक लाख 15 हजार रुपये नगद के साथ 8 चोर गिरफ्तार 

दरभंगा। जिले के सोनकी थाना की पुलिस ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के रहने वाले 8 चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने 9.5 किलो नकली सोने, 200 ग्राम चांदी के नकली जेवर और एक लाख 15 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के नागपुर के मानोवड़ा थाने के अवधूतनगर निवासी शंकर राठौड़, यूपी के मेरठ जिले के टीपीनगर थाना अंतर्गत मलियाना निवासी हीरालाल, आगरा जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बोदला निवासी प्रेम कुमार, इसी गांव के जग्गू सोलंकी की पत्नी देवकी सोलंकी, मध्य प्रदेश के भोपाल के गांधीनगर निवासी राहुल, दिल्ली के सुल्तानपुर निवासी लक्ष्मण एवं उसकी पत्नी अटारी देवी तथा रोहिणी सेक्टर 20 निवासी शंकर लाल की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। पुलिस इन सभी से पूछताछ करने में लगी है।

बताया जाता है कि यह चोर गिरोह की बड़ी टीम है जो गांव घर मे घूम घूम कर कांच से बने मन्दिर और तरह तरह डिजाइनों में बने सामानों को लेकर बेचा करते हैं। इस दौरान घरों में महिलाओं को अकेला देखकर सोने के जेवरातों की सफाई करने भरोसा देते थे और मौक से असली सोने के आभूषण को नकली सोने के आभूषण से बदल दिया करते थे। इसी क्रम इस चोर गिरोह ने सोनकी बाजार स्थित एक कपड़ा व्यवसायी राजेश दास के दुकान पर दो पुरुष और एक महिला पांच जनवरी को यूपी नम्बर की बाइक से आये थे। इनलोगों ने सोना बेचने के नाम पर 3 लाख 15 हजार रुपये नगद लिए थे। इसके बाद जब व्यवसायी ने उक्त सोने की जांच कराई तो वह नकली निकला तो कपड़ा व्यवसायी के होश उड़ गए। तब जाकर पीड़ित व्यवसायी ने सोनकी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि आठ जनवरी को सोनकी थाना की पुलिस ने चिकनी मोर के पास वाहन जांच के क्रम में एक यूपी नम्बर की बाइक सवार दो लोगों को रोककर जांच किया गया तो इनलोगों के बैग से 1.5 किलो नकली सोना का ज्वेलरी तथा 50 हजार रुपये नगद बरामद हुआ था। इन लोगों से जब पूछताछ की गई तो इन लोगों ने अपना नाम शंकर राठौड़ और अपना घर महाराष्ट्र के नागपुर जिला के मानोवड़ा थाने के अवधूतनगर निवासी शंकर राठौड़, यूपी के मेरठ जिले के टीपीनगर थाना अंतर्गत मलियाना निवासी हीरालाल बताया था। सोनकी थानाध्यक्ष बसंत कुमार झा के द्वारा कराई से पूछताछ करने पर दोनों ने सोनकी बाजार के कपड़ा व्यवसायी राजेश दास से ठगी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनो की दोनोें की निशानदेही पर सोनकी थाने की पुलिस ने बहेड़ा थाने के सहयोग से पोहद्दी गांव में किराए के मकान में छापेमारी की जहां से लगभग आठ किलो नकली सोना का ज्वेलरी 200 चांदी जैसी ज्वेलरी व एक लाख 15 हजार रुपए नगद बरामद किये। मौके से गिरोह में शामिल तीन महिलाओं समेत छह अन्य ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार ठगों से अन्य दर्ज मामलों के जानकारी ली जा रही है।

RELATED ARTICLES

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...