Thursday, March 19, 2026
Home Crime India जमीन विवाद के चलते की 70 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या,...

जमीन विवाद के चलते की 70 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, आरोपित की तलाश शुरू

वैशाली। कटहरा थाना क्षेत्र के मजीया उर्फ शाहपुर गौसपुर गांव में जमीन विवाद के चलते एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से बुजुर्ग पर हमला किया और फिर ट्रैक्टर से रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए चेहराकला पीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रवण पंडित (70) पिता दिवंगत पलटन पंडित के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों के अनुसार, गांव के ही वीरचंद्र पंडित से डेढ़ एकड़ जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में लंबित होने के बावजूद आरोपित वीरचंद्र पंडित, रमेश पंडित, सनोज पंडित, संतोष पंडित और मनोज पंडित ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने पहुंच गए। जब मृतक श्रवण पंडित ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने पहले उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद जैसे ही वे जमीन पर गिरे, सनोज पंडित ने ट्रैक्टर चढ़ाकर उन्हें कुचल दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने कटहरा थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब विवाद शुरू हुआ, तो पुलिस को सूचना दी गई थी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती, तो शायद बुजुर्ग की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों का दावा है कि पुलिस ने पैसे लेकर मामले में देरी की, जिससे आरोपियों को घटना को अंजाम देने का मौका मिल गया।

हत्या की खबर फैलते ही गांव में तनाव बढ़ गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खून से सनी तलवार जब्त की। हालांकि आरोपित घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।कटहरा थाना पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

फिर भी पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। श्रवण पंडित की हत्या के बाद उनके इकलौते बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में डर और आक्रोश का माहौल है, लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...