Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand झूलापुल डाकपत्थर के पास गौवंश का कटान करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार

झूलापुल डाकपत्थर के पास गौवंश का कटान करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार

विकासनगर। झूलापुल डाकपत्थर के पास एक बछड़े का सिर कटा हुआ मिलने से हिन्दू समुदाय के लोगों में जमकर गुस्सा फूटा। हिन्दू समुदाय के लोगों द्वारा पुलिस के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया गया। पुलिस द्वारा मामले में त्वरित एक्शन करते हुए 6 अभियुक्तों को गौकशी के कटान में इस्तेमाल हथियारों के संग गिरफ्तार किया है। काटा गया बछड़ा अभियुक्तो द्वारा डाकपत्थर बैराज के पास से उठाया था। अभियुक्त पूर्व में भी गौकशी व एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुके है।

कोतवाली विकासनगर को डाकपत्थर क्षेत्र स्थित बैराज झूला पुल के पास एक गौ-वंश पशु के अवशेष पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर विकासनगर से पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो पुलिस को झूलापुल डाकपत्थर के पास एक गौ-वंश पशु का सिर पडा मिला। वहीं सोमवार को सिरमौर-विकासनगर बॉर्डर पर गौकशी की घटना के बाद बुधवार को एक बार फिर विकासनगर में गौकशी की घटना केबाद हिन्दू समुदाय के लोगो द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की मांग की गई। मामले में विकासनगर पुलिस द्वारा अज्ञात गौतस्करों के खिलाफ धारा 196(1)/299 भा0न्या0सं0 व धारा 3/5/11 उ0गौ0स0 अधि0 में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।वहीं राजधानी में लगातार बढ़ती गौकशी की घटना के खिलाफ पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम गठित की। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से घटना में संलिप्त संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित कर मुखबिरी तंत्रो को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में पशु चोरी व गौकशी के अपराध में संलिप्त अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो के कड़े सर्च अभियान के क्रम में आज गुरुवार को पुलिस टीम द्वारा एक मुखबिर की सूचना पर डाकपत्थर बैराज निकट कूडा घाटी यमुनानदी के किनारे से 6 अभियुक्तों 1- अब्दुल रहमान(30) पुत्र इरफान निवासी कुंजा ग्रांट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून,2- शहबान (20) पुत्र इरफान निवासी कुंजा ग्रांट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र 3- राशिद उर्फ नीलू(40) पुत्र अख्तर निवासी कुंजा ग्रांट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, 4- शौकीन उर्फ लुटिया पुत्र स्वर्गीय लतीफ निवासी कुंजा ग्रांट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून 5- आशिक(28) पुत्र सलीम निवासी कुंजाग्रांट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून,6- सुलेमान(55) पुत्र वाहिद निवासी ग्राम कुंजा, थाना विकास नगर, जनपद देहरादून के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 चापड, 02 धारदार खुखरी, पशु कटान के उपकरण तथा दो लकड़ी के गुटके बरामद किये गए।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी अभियुक्त यमुना नदी के किनारे आवारा पशुओं को पकड़कर उन्हें जगंल में ले जाकर उनको काटकर उनका उनका मांस बेच देते हैं। अभियुक्तों द्वारा गौमांश बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था। अभियुक्तों द्वारा कुछ दिनों पूर्व डाकपत्थर बैराज के पास से एक बछड़े को पकड़कर नदी किनारे ले जाकर उसे काटा गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में चोरी, नकबजनी, एनडीपीएस तथा गौकशी के कई अभियोग पंजीकृत हैं। जिसमें अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...