Friday, September 18, 2026
Home Crime India श्मशान घाट में लाठी-डंडे से हमला, 41 वर्षीय जगमोहन की दर्दनाक मौत

श्मशान घाट में लाठी-डंडे से हमला, 41 वर्षीय जगमोहन की दर्दनाक मौत

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश में जुटी टीम

हरियाणा।  शहर के आदर्श नगर मोहल्ले में दशहरे के दिन सुबह तीन युवकों ने श्मशान घाट में लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर अपने दोस्त आदर्श नगर निवासी मृतक जगमोहन (41) की हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों के अनुसार वीरवार की सुबह तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और जगमोहन को अपने साथ ले गए। वे उसे पास के श्मशान घाट पर ले गए जहां लाठी-डंडों और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर जगमोहन की हत्या कर दी। जगमोहन के हाथ-पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं। चारों आपस में दोस्त थे।

परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने घटना के बाद जगमोहन को ट्रॉमा सेंटर में खुद भर्ती कराया और वहां से फरार हो गए। डॉक्टरों ने जगमोहन को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

परिजनों ने बताया कि हमलावर नशेड़ी हैं और आए दिन मोहल्ले में विवाद करते रहते हैं। तीनों युवक इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं। घटना के दिन भी वे नशे की हालत में थे। इस बात को लेकर पहले भी लोगों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन उन्होंने अपनी आदतों में कोई सुधार नहीं किया। आरोप है कि बीच-बचाव करने आए मृतक की लड़कियों के साथ भी मारपीट की गई थी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जगमोहन की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। अब उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चे बेसहारा हो गए हैं और लगातार रो-रोकर उनका बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने बेरहमी से हमला कर जगमोहन की जान ली है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना की खबर जैसे ही मोहल्ले में फैली, लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने कहा कि नशे की लत और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त युवकों के कारण समाज में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। मोहल्लेवासियों ने मांग की है कि पुलिस ऐसे शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई करे और इलाके में नशे के धंधे पर रोक लगाए।

मृतक जगमोहन के परिवार ने तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट चुकी है। मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमला क्यों किया गया, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -विद्यासागर, प्रभारी, थाना रामपुरा

RELATED ARTICLES

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...