Thursday, June 18, 2026
Home Crime Uttarakhand कुट्टू के आटे की सप्लाई करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार, मुख्य चक्की मालिक...

कुट्टू के आटे की सप्लाई करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार, मुख्य चक्की मालिक फरार

देहरादून। अपमिश्रित कुट्टू के आटे के सेवन से कई लोग बीमार पड़ गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और खाद्य विभाग ने तत्काल जांच शुरू की। मुख्यमंत्री उत्तराखंड स्वयं अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात कर अधिकारियों को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह आटा सहारनपुर के विकास गोयल की चक्की में पीसा गया था और देहरादून में लक्ष्मी ट्रेडिंग द्वारा वितरित किया जा रहा था।

मुख्य सप्लायर और विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर शीशपाल चौहान, आटे की खरीद-फरोख्त से जुड़े दीपक मित्तल और नलनीश मित्तल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सहारनपुर का चक्की मालिक विकास गोयल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। खाद्य विभाग की टीम के साथ मिलकर पुलिस ने लक्ष्मी ट्रेडिंग के मुख्य गोदाम को सीज कर दिया और 30 दुकानों से अपमिश्रित आटा जब्त कर नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

1. शिशुपाल सिंह चौहान – (मालिक, लक्ष्मी ट्रेडिंग, संगम विहार भोजावाला रोड, विकासनगर)

2. दीपक मित्तल – (मालिक, मैसर्स गोविंद सहाय शंकर लाल, बसंत विहार, देहरादून)

3. नलनीश मित्तल – (साझीदार, मैसर्स गोविंद सहाय शंकर लाल, देहरादून)

फरार अभियुक्त:

1. विकास गोयल – (मालिक, चक्की, जामा मस्जिद के पास, कोतवाली शहर, सहारनपुर)

30 दुकानों से अपमिश्रित आटा जब्त, विक्रेताओं से पूछताछ जारी

बिना जानकारी आटा बेचने वाले दुकानदारों के बयान लिए गए

जिन दुकानदारों ने यह आटा बेचा, उनमें से कई खुद और उनके परिजन भी बीमार हुए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें आटे के अपमिश्रित होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने दुकानदारों से विस्तृत पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...