Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand 20 ग्राम अवैध कोकीन व 7 एलएसडी ब्लाट्स के साथ 3 अभियुक्त...

20 ग्राम अवैध कोकीन व 7 एलएसडी ब्लाट्स के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा जनपद को नशे मुक्त करने व त्योहारी सीजन में नशा तस्करों पर रोक लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में दून पुलिस ने 3 नशा तस्करों को 20 ग्राम अवैध कोकीन व 7 एलएसडी ब्लाट्स के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी हो कि थाना राजपुर पुलिस द्वारा होटल,बार,रेस्टोरेंट,वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को एक नशा तस्कर के पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के लिए देहरादून में आने की सूचना प्राप्त हुई।

उक्त सूचना पर राजपुर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए काठ बंगला पुल के पास से स्कूटी सवार एक व्यक्ति को चेकिंग के लिए रोका गया तो अभियुक्त कुशाग्र गुप्ता उर्फ कुश(उम्र 27)पुत्र विनोद कुमार गुप्ता निवासी-48 शक्ति विहार माजरा थाना पटेलनगर को अवैध कोकीन व एलएसडी के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा उक्त कोकीन व एलएसडी को विशाल क्षेत्री व मिथिलेश श्रीवास्तव नाम के व्यक्तियों से लाना बताया गया,जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सामने आए दो अन्य तस्करों विशाल क्षेत्री(उम्र21)पुत्र विनोद क्षेत्री निवासी-फातिमा हाउस नियर मुस्कान होटल हरिद्वार बायपास रोड देहरादून,व मिथिलेश श्रीवास्तव (उम्र19) पुत्र राजेश श्रीवास्तव निवासी मदनी कॉलोनी नियर मुस्कान होटल हरिद्वार बायपास रोड देहरादून,को सीएसआई तिराहा,ओल्ड मसूरी,रोड के पास से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त कुशाग्र कंडोली में किराए पर रेस्टोरेंट चलाता है,व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री में होने वाले मुनाफे के लालच में अभियुक्त कुशाग्र शिवम गुप्ता नाम के व्यक्ति से अवैध मादक पदार्थ खरीदकर शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व नशे के आदी व्यक्तियों को सप्लाई करने लगा। शिवम गुप्ता अवैध मादक पदार्थों की डिलीवरी स्वयं न करते हुए अपने गुर्गों के माध्यम से कराई जाती है।

दोनों गिरफ्तार अभियुक्त शिवम गुप्ता उर्फ साहिल उर्फ मोहित उर्फ लकी के लिए काम करते है। शिवम गुप्ता लगातार अपना नाम बदलता रहता है। अभियुक्तों द्वारा शिवम गुप्ता के कहने पर ग्राहकों को मादक पदार्थों की सप्लाई की जाती थी,तथा ग्राहकों से पेमेंट नगद या गूगल पे के माध्यम से प्राप्त किया जाता है। जिसमें से अभियुक्तों द्वारा अपना कमीशन लेकर बाकी पैसा उनके द्वारा शिवम गुप्ता को दे दिया जाता है । शिवम गुप्ता उक्त अवैध कोकीन,एलएसडी व अन्य मादक पदार्थों को पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जनपदों से खरीदकर लाया जाता है। जो पिछले कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...