Thursday, March 19, 2026
Home Crime Uttarakhand मदरसे में उत्पीड़न के शिकार 24 बच्चों को मिली आजादी, इस हालत...

मदरसे में उत्पीड़न के शिकार 24 बच्चों को मिली आजादी, इस हालत में मिले मासूम 

नैनीताल। वीरभट्टी में बिना पंजीकरण के चल रहे मदरसे में उत्पीड़न के शिकार 24 बच्चों को मंगलवार को आजादी मिल गई। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) व किशोर न्यायालय में पेशी के बाद बच्चे स्वजन के सुपुर्द कर दिए गए। माता-पिता को देखते ही कई बच्चे भावुक हो गए। आठ अक्टूबर को डीएम वंदना के निर्देश पर पुलिस व प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से वीरभट्टी के पास अंजुमन इकरा नाम से संचालित मदरसे में छापामारी की। जांच में सामने आया कि वर्ष 2010 से संचालित मदरसे को मदरसा बोर्ड से मान्यता नहीं मिली है। 24 बच्चों को यहां शिक्षा दी जा रही थी। बच्चों की सेहत खराब थी। उनके शरीर पर फोड़े फुंसी हो रहे थे। उन्हें रात में गंदी फिल्म दिखाई जाती थी।

आशंका जताई जा रही है कि उन्हें किसी खास मकसद के लिए तैयार किया जा रहा था। इसके बाद अगले दिन प्रशासन ने मदरसे में रह रहे 24 बच्चों को हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित मदरसे में भिजवा दिया। सोमवार को बच्चों के बयान दर्ज कराए गए और उन्हें स्वजन से मिलने नहीं दिया गया। मंगलवार को इन सभी बच्चों के स्वजनों को हल्द्वानी स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय बुलाया गया। जहां उनकी काउंसलिंग की गई और बच्चों के जरूरी दस्तावेज जमा कराए गए।

इसके बाद सीडब्ल्यूसी अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में बच्चे स्वजनों को सौंपे गए। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि सभी बच्चों को उनके स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। मदरसे की जांच में पता चला कि इसमें 37 बच्चों का पंजीकरण था। शेष बच्चे कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली। यह मदरसा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग या किसी भी सरकारी विभाग में पंजीकृत नहीं था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि 2010 से संचालित मदरसे के लिए फंडिंग कहां से हो रही है। इसके तार कहां जुड़े हो सकते हैं।

प्रारंभिक जांच में गंभीर खुलासों के बाद प्रशासन ने मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। डीएम वंदना सिंह ने रिपोर्ट शासन को भेजे जाने की पुष्टि की है। मदरसा संचालक के बेटे के बयान दर्ज तल्लीताल थाना पुलिस ने वीरभट्टी के मदरसा संचालक हारुन मोहम्मद के बेटे मो. इब्राहीम को मंगलवार को पुलिस थाने बुलवाया। वहां उसके बयान दर्ज किए गए। तल्लीताल थाना प्रभारी रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि बयान दर्ज कराने के बाद इब्राहीम को छोड़ दिया गया। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...