Sunday, September 20, 2026
Home Crime India 19 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, चारों आरोपी गिरफ्तार

19 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, चारों आरोपी गिरफ्तार

बेतिया। एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 19 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह घटना मनुआपुल थानाक्षेत्र की है और इसे चार युवकों ने सुनसान इलाके में अंजाम दिया। इससे पहले पीड़िता के साथ मौजूद 22 वर्षीय युवक के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार देर शाम की है। पीड़िता अपने दोस्त के साथ शहर से चार किलोमीटर दूर वैष्णवी कॉलोनी के पास एक सुनसान इलाके में बैठी थी। इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और दोनों को घेर लिया। युवक ने पहले तो लड़की के दोस्त को बेरहमी से पीटा और फिर लड़की को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुल थानाध्यक्ष सुधा कुमारी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पीड़िता को तत्काल इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच) बेतिया में भर्ती कराया। पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की। घटना के 12 घंटे के भीतर ही सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है, जिसमें उसने घटना की पूरी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विवेक दीप भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि मामले की तह तक जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच भारी आक्रोश है। सुनसान जगहों पर सुरक्षा के अभाव को लेकर लोग पुलिस प्रशासन से सवाल कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने जनता को आश्वस्त किया है कि मामले की त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...