Saturday, September 19, 2026
Home Crime India 18 माह की बेटी की कुदाल से काटकर की हत्या, आरोपी पिता...

18 माह की बेटी की कुदाल से काटकर की हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार

मधेपुरा। श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुरैनी पंचायत के सरहदगति वार्ड चार में शुक्रवार शाम एक पिता ने अपनी 18 माह की बेटी की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। वारदात के समय उसने पत्नी पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकली। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। प्रमोद ने बेटी सेजल कुमारी के गर्दन पर कुदाल से वार किया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी पर हमला करने के लिए उसने कुदाल फेंकी, जिससे उसे हल्की चोटें आईं।

गांववालों और परिजनों के अनुसार प्रमोद दो महीने से मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह अक्सर पत्नी और परिवारवालों से झगड़ा करता था। गांव के लोग भी उससे डरते थे। इस कारण परिवार के लोग उसे जंजीर से बांधकर रखते थे। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर पिछले 15 दिनों से उसे जंजीर में नहीं बांधा गया था। गुरुवार से फिर उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह घर में मारपीट शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राघवेन्द्र नारायण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने प्रमोद को भागते देखा और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सरहदगति गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। मृत बच्ची के दादा सुरेंद्र राम ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं और मजदूरी करते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रमोद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। डेढ़ महीने से उसका इलाज चल रहा है। प्रमोद की शादी 2020 में हुई थी। उसकी दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी तीन साल की है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा है। बच्ची की मां बेसुध है। गांव में मातम पसरा है। लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। थाना अध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...