रुड़की। मुखबिर ने खानपुर थाने के एसआई उपेंद्र सिंह को क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में कच्ची शराब की भट्ठी चलने की सूचना दी। इस पर उन्होंने सिपाही त्रेपण सिंह व होमगार्ड अजय कुमार व राहुल के साथ मौके पर दबिश दी, तो वहां गांव के मांगेराम, दलमीरा व जोगेंद्र कच्ची शराब की भट्ठी चलाते पकड़े गए।
मौके से 150 लीटर कच्ची शराब, रसोई गैस का सिलेंडर, चूल्हा व बर्तनों के अलावा करीब डेढ़ हजार लीटर लाहन बरामद हुआ। लाहन का नमूना रखकर बाकी को पुलिस ने वहीं नष्ट करा दिया। एसओ मनोहर रावत ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।







