Friday, September 18, 2026
Home Crime India 15 वर्षीय लड़की से ऐंठे 80 लाख रुपये, तीन आरोपी गिरफ्तार

15 वर्षीय लड़की से ऐंठे 80 लाख रुपये, तीन आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा।  साइबर सिटी की पुलिस ने 15 वर्षीय लड़की से 80 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने 10वीं में पढ़ने वाली लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट करने की धमकी देकर उसकी दादी के बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करा लिए थे।

आरोपियों की पहचान गुरुग्राम निवासी सुमित कटारिया व कुशा, और खुडाना महेंद्रगढ़ निवासी सुमित तंवर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके चार दिन की रिमांड पर लिया है। 21 दिसंबर को थाना सेक्टर-10 में एक महिला ने शिकायत में कहा था कि उनके खाते में जमीन के रुपये थे। उनकी पोती ही मोबाइल से ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए सामान मंगाती थी। कुछ लोगों ने 15 वर्षीय पोती को फोटो वायरल करने की धमकी देकर उनके खाते से लगभग 80 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

युवकों ने किशोरी को ब्लेकमैल कर फरवरी से अक्तूबर के बीच लगभग 80 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराए। बैंक खाते से रुपये खत्म होने की जानकारी मिलने के बाद दादी ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि फरवरी में पीड़ित किशोरी के फोटो को एडिट कर आरोपियों ने ब्लैकमेल करना शुरू किया। किशोरी का यह फोटो एक युवक से दूसरे युवक के पास पहुंचा और कई युवकों ने किशोरी को ब्लेकमैल करके 80 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए।

किशोरी ने अपनी दादी के बैंक खाते से किन-किन खातों में कितने रुपये ट्रांसफर किए हैं, इसकी जानकारी संबंधित बैंक से मांगी गई है। बैंक खाते की पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि किस आरोपी के खाते में कितने रुपये ट्रांसफर हुए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों के बैंक खातों में अलग-अलग समय पर पांच हजार रुपये लेकर लगभग एक लाख रुपये तक ट्रांसफर किए गए हैं।

पूछताछ में खुलेगा ब्लैकमेल करने का पूरा सच
मामले में किशोरी की दादी की ओर से सात लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान ही किशोरी को ब्लैकमेल करने के पूरे सच का खुलासा हो पाएगा। पूछताछ के दौरान आरोपियों से पता चलेगा कि इस मामले में कितने लोग संलिप्त हैं।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...