Thursday, March 19, 2026
Home Crime India 14 साल की किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

14 साल की किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

पानीपत। किला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में रिश्ते में लगने वाले दादा ने 14 साल की किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी दादा किशोरी को अपने कमरे पर तांत्रिक विद्या के लिए लेकर आया था। अब किशोरी तीन माह की गर्भवती हुई तो उसने इस बारे में अपने मां को बताया। मां ने इसकी शिकायत किला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी 14 साल की किशोरी पिछले लगभग छह माह से बीमार रहती थी। उसके दादा का चचेरा भाई राजेश पानीपत में कलंदर पीर क्षेत्र के किराये के कमरे पर रहता है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में राजेश किशोरी के घर गया था। यहां आकर राजेश ने कहा कि किशोरी पर प्रेम का साया है। इसलिए वह बीमार रहती है। वह तांत्रिक विद्या का ज्ञाता है। वह उसे ठीक कर देगा।

इसके लिए वह उसे अपने साथ पानीपत में अपने किराए के कमरे पर लेकर जाएगा और इसका इलाज करेगा। किशोरी भी दादा राजेश पर विश्वास कर उसके साथ पानीपत आ गई। उसने लगभग एक सप्ताह किशोरी को अपने पास रखा। अब किशोरी की तबीयत खराब रहने लगी थी। उसकी मां उसे निजी अस्पताल में डॉक्टर के पास लेकर गई। डॉक्टर ने किशोरी को कमजोर बताते हुए उसे दवा दे दी।

अब तीन दिन पहले जब उसको मासिक धर्म नहीं हुए तो उसकी मां को अनहोनी का शक हुआ। उसने किट से जांच की तो वह गर्भवती मिली। मां ने बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसका दादा राजेश जब उसे अपने साथ लेकर गया था तब उसके साथ कई बार उसने दुष्कर्म किया। जब वह विरोध करती तो वह कहता कि वह ऐसे ही ठीक होगी। अगर वह ऐसा करने से रोकेगी तो उसके पिता पर तांत्रित विद्या कर देगा। उसकी बातों से वह डर गई थी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस के दी गई। पुलिस ने किशोरी की जिला नागरिक अस्पताल में जांच कराई तो वह लगभग तीन माह की गर्भवती मिली। आरोपी राजेश का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह कई बार जेल जा चुका है। वह अविवाहित है और अपने कमरे पर तांत्रिक विद्या करता है। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...