Sunday, September 20, 2026
Home Crime India 13 वर्ष के नाबालिग ने की चार वर्षीय बच्चे की हत्या, मामला...

13 वर्ष के नाबालिग ने की चार वर्षीय बच्चे की हत्या, मामला दर्ज

फतेहाबाद। एक क्षेत्र के एक गांव में दिवाली की रात को चार वर्षीय के बच्चे की हत्या मामले में सदर पुलिस ने मृतक बच्चे के पड़ोसी 13 वर्ष के नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ के बाद और इस मामले में हत्या के साथ-साथ कुकर्म करने की धारा 4, 6 पोक्सो एक्ट भी जोड़ दी है। पुलिस ने आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां उसे बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि एक नवंबर की शाम को बच्चा खेलते हुए लापता हुआ था। जो कि उसी रात करीब साढ़े 9 बजे तक उनके घर के पीछे बने किसी और के तूड़ी के कमरे में बच्चे का शव मिला।

इस पर पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने व गांव में जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर मृतक के पड़ोस के ही रहने वाले 13 वर्ष के नाबालिग को उसके परिवार के सदस्यों के सामने जांच में शामिल किया। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग गली में घूम रहे 4 वर्षीय बच्चे को गलत काम के उद्देश्य से अपने साथ तूड़ी वाले कमरे में ले गया। जहां उसने बालक को नीचे गिराया तो उसकी गर्दन मुड़ गई और उसने उल्टी कर दी।

जब बच्चे ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी नाबालिग ने उसका मुंह प्लास्टिक के कागज से ढक दिया और जोर जबरदस्ती करने लगा। जिसके चलते बच्चा बेहोश हो गया। इससे घबराकर नाबालिग आरोपी ने 4 वर्षीय बच्चे को तूड़ी के नीचे थोड़ा सा दबा दिया और वहां से भाग गया। तूड़ी में दम घुटने और कुकर्म के चलते बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से जहां पूरा गांव सकते में था, वही पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर मानकर ही जांच कर रही थी। क्योंकि शुरुआती जांच में पुलिस के सामने शव मिलने के बाद कई प्रकार की लीड बन रही थी। पुलिस ने जांच के क्रम में जब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो मृतक घर की गली में कुछ खाता और घूमता दिखाई दिया था।

बंद गली होने के बावजूद नाबालिग आरोपी भी तूड़ी वाले कमरे की तरफ दो-तीन बार आता दिखाई दिया। जिस पर पुलिस ने नाबालिग के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि उसकी कुछ हरकतें संदिग्ध हैं। जिस पर पुलिस ने नाबालिग के परिजनों के समक्ष ही उससे पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के साथ-साथ कुकर्म करने की धारा 4, 6 पोक्सो एक्ट भी जोड़ दी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...