Saturday, September 19, 2026
Home Crime India 13 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर दी जान, यौन उत्पीड़न का हुई...

13 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर दी जान, यौन उत्पीड़न का हुई थी शिकार, आरोपी गिरफ्तार 

पंजाब। खन्ना के नजदीकी क्षेत्र के एक गांव में एक 13 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर जान दे दी। बच्ची यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थी। अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे ब्लैकमेल किया गया तो उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बलवीर गांव का जमींदार है। उस पर आरोप है कि उसने मामले को दबाने के लिए पीड़ित परिवार को 7 लाख रुपये भी ऑफर किए थे।

पुलिस के अनुसार, 13 वर्षीय लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां लोगों के घरों में काम कर गुजर-बसर कर रही थी। मां ने अपनी बेटी को भी काम पर ले जाना शुरू कर दिया था। कुछ समय पहले इन दोनों ने बलवीर सिंह के घर का काम लिया। लेकिन, फिर उन्होंने वहां से काम छोड़ भी दिया। बलवीर के यहां से काम छोड़ने के बाद उन्होंने दूसरी जगह काम लगा लिया। 23 मार्च को वह काम से बाहर चली गई। इसी दौरान लड़की ने घर में पंखे से फंदा लगा लिया।

लड़की की मां का आरोप है कि आरोपी बलवीर सिंह ने उन्हें डराया धमकाया कि अगर पुलिस की कार्रवाई में पड़ेंगे तो लड़की का शव नहीं मिलेगा। साथ ही पैसे देने की बात कही। इसलिए उन्होंने पुलिस को बिना बताए लड़की के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आरोप है कि मंगलवार रात को उन्होंने लड़की के फोन में देखा कि बलवीर सिंह ने उसे अश्लील वीडियो भेजा था। वीडियो से यह बात सामने आई कि लड़की के साथ गलत काम हुआ है। इससे परेशान होकर लड़की ने आत्महत्या कर ली। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपी बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए साइबर सेल को दे दिया गया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...